संदिली सिंह,रायपुर,6अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
रक्षाबंधन केवल एक पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के अटूट प्रेम, रक्षा और स्नेह का प्रतीक हैं। इसी भावना को देशभक्ति से जोड़ते हुए, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ ने एक अभिनव पहल ‘एक राखी सैनिक भाइयों के नाम’ अभियान के रूप में शुरू की हैं। इस अभियान को राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने, न केवल सराहा, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत भी बताया।
🟠 मुख्यमंत्री से प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य भेंट:
आज भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने, मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में विष्णुदेव साय से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को जानकारी दी, कि रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में प्रदेश के 33 जिलों की हजारों बालिकाओं — बुलबुल, गाइड और रेंजर बहनों — द्वारा प्रेम और आदर के साथ हस्तनिर्मित राखियां तैयार की गई हैं, जिन्हें देश की सीमाओं पर तैनात वीर सैनिकों को भेजा जा रहा हैं।
🟠भावनात्मक जुड़ाव और राष्ट्रभक्ति का सशक्त संदेश:
मुख्यमंत्री साय ने इस अभियान की सराहना करते हुए कहा, कि यह एक अत्यंत भावनात्मक और प्रेरक पहल हैं।
छत्तीसगढ़ के बच्चे अपने सैनिक भाइयों के लिए जो राखियां भेज रहे हैं, वे केवल धागे नहीं, बल्कि उनके भीतर बसी राष्ट्रभक्ति और सम्मान का प्रतीक हैं। यह अभियान युवाओं में देशसेवा की भावना को प्रबल करेगा और सैनिकों को भी एक भावनात्मक सहयोग देगा।
🟠 सैनिकों तक पहुंचेगा बच्चों का स्नेह:
इस अभियान की विशेष बात यह हैं, कि हर राखी को बच्चों द्वारा अपने हाथों से तैयार किया गया हैं, और उनके साथ पत्र भी संलग्न किए गए हैं, जिनमें सैनिकों के प्रति प्रेम और गर्व की भावना व्यक्त की गई हैं। इस प्रक्रिया से न केवल बच्चों को सृजनात्मक अभिव्यक्ति का अवसर मिला, बल्कि उन्होंने राष्ट्र और सैनिकों के योगदान को समझने और सम्मान देने की भावना भी सीखी।
🟠अभियान का उद्देश्य:
🔸️रक्षाबंधन के पर्व को सैनिकों के साथ भावनात्मक रूप से जोड़ना
🔸️बच्चों में देशप्रेम और सेवा भाव को प्रोत्साहित करना
🔸️भारतीय त्योहारों को राष्ट्रीय एकता के सूत्र में पिरोना
🔸️स्कूली बच्चों में रचनात्मकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना
🟠कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख गणमान्य जन :
🔸️विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री, छत्तीसगढ़
🔸️डॉ. सोमनाथ यादव – राज्य मुख्य आयुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़
🔸️लक्ष्मी वर्मा – उपायुक्त, भारत स्काउट्स एवं गाइड्स
🔸️मुरली शर्मा – राज्य संगठन आयुक्त
🔸️कैलाश सोनी – सहायक राज्य संगठन आयुक्त
🔸️ समीर शेख – राज्य प्रशिक्षण आयुक्त
📢जन अपील:
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स द्वारा चलाया गया “एक राखी सैनिक भाइयों के नाम” अभियान भावनात्मक जुड़ाव और देशभक्ति की मिसाल हैं। आप भी अपने बच्चों को इस प्रकार की रचनात्मक और संवेदनशील पहल में भाग लेने के लिए प्रेरित करें, ताकि उनके भीतर देशप्रेम और संवेदना का विकास हो।












