संदिली सिंह,रायपुर,6अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से आज, उनके निवास कार्यालय में एशियन अफ्रीकन पैसिफिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 की स्वर्ण पदक विजेता नमी राय पारेख ने सौजन्य भेंट की। रायपुर निवासी नमी राय पारेख ने बताया, कि यह प्रतियोगिता 05 से 13 जुलाई तक हिमेजी, जापान में आयोजित हुई थी, जिसमें उन्होंने 57 किलोग्राम डेडलिफ्ट वर्ग में स्वर्ण पदक जीता हैं।
मुख्यमंत्री साय ने इस शानदार उपलब्धि के लिए, नमी राय पारेख को बधाई देते हुए कहा कि,आपने अपने कठिन परिश्रम और समर्पण से न केवल छत्तीसगढ़, बल्कि पूरे देश का गौरव बढ़ाया हैं। आपकी यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणादायक हैं।
इस अवसर पर अंजय शुक्ला, अंजिनेश शुक्ला, सनी पारेख सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।












