संदिली सिंह,रायपुर,6अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
झारखंड के गुमला जिले में, सक्रिय उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (PLFI) को गहरा झटका लगा हैं। मंगलवार देर रात कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली जंगल में हुई, मुठभेड़ में संगठन के शीर्ष कमांडर और 15 लाख के इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।
🟠गुप्त सूचना पर चलाई गई थी, सटीक कार्रवाई:
गुमला के पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमा को, खुफिया तंत्र से सूचना मिली थी, कि PLFI का एक दस्ता चंगाबाड़ी इलाके में डेरा जमाए हुए हैं। इसके बाद एक विशेष संयुक्त टीम का गठन किया गया, जिसमें नक्सल क्यूआरटी, कामडारा थाना पुलिस, और आसपास के थानों की टीमें शामिल थीं। जैसे ही पुलिस टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान पहुंची, उग्रवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सुरक्षा बलों ने संयमित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें PLFI कमांडर मार्टिन केरकेट्टा मौके पर ही मारा गया। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से आधुनिक हथियार, कारतूस और संगठन से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए।
🟠कौन था मार्टिन केरकेट्टा?
मार्टिन केरकेट्टा, गुमला जिले के रेड़मा गांव (कामडारा) का निवासी था,और PLFI की केंद्रीय समिति का प्रभावशाली सदस्य था। वह दिनेश गोप का करीबी था,और उसकी गिरफ्तारी के बाद संगठन की कमान मार्टिन ने संभाली थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, दोनों बचपन के दोस्त थे,और लापुंग के महुगांव स्कूल में साथ पढ़े थे।
मार्टिन पर हत्या, अपहरण, रंगदारी, पुलिस पर हमले और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज थे। वह PLFI के लिए संगठन विस्तार, हथियारों की तस्करी और लेवी वसूली का मुख्य चेहरा बन चुका था।
🟠गुमला पुलिस की रणनीतिक सफलता:
इस मुठभेड़ को गुमला पुलिस की रणनीतिक और खुफिया कार्रवाई का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा हैं। पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमा ने, इसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शांति स्थापना की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया हैं।
PLFI के शीर्ष नेतृत्व का सफाया संगठन के मनोबल पर बड़ा असर डालेगा। क्षेत्र में नक्सल गतिविधियों पर लगाम कसने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम हैं। – पुलिस अधीक्षक, गुमला
🟠मुख्य बिंदु :
🔸️15 लाख का इनामी नक्सली मार्टिन केरकेट्टा मुठभेड़ में मारा गया।
🔸️कामडारा थाना क्षेत्र के चंगाबाड़ी ऊपरटोली में चला ऑपरेशन।
🔸️घटनास्थल से हथियार और दस्तावेज बरामद।
🔸️PLFI के शीर्ष नेतृत्व को लगा करारा झटका।
🔸️गुमला पुलिस, नक्सल QRT और थाना स्टाफ ने मिलकर की कार्रवाई।
🟠मुठभेड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले अधिकारी:
🔸️हरिश बिन जमा (एसपी गुमला) – पूरे ऑपरेशन के रणनीतिक नेतृत्वकर्ता
🔸️डीएसपी (नक्सल सेल) – ऑपरेशन का ग्राउंड सुपरविजन
🔸️थाना प्रभारी, कामडारा – क्षेत्रीय घेराबंदी और ऑपरेशन में सक्रिय भागीदारी
🔸️QRT कमांडर – त्वरित कार्रवाई बल का नेतृत्व, मुठभेड़ में सबसे आगे
🔸️इंटेलिजेंस यूनिट अधिकारी – मार्टिन की लोकेशन की गुप्त सूचना प्रदान की












