Nexis News

छत्तीसगढ़ बना सूचना-प्रसार का रोल मॉडल, महाराष्ट्र के अधिकारियों ने की कार्यप्रणाली की सराहना

संदिली सिंह,रायपुर,7अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सूचना और जनसंपर्क के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे नवाचार,अब देशभर में मिसाल बनते जा रहा हैं। इसी क्रम में महाराष्ट्र सरकार के जनसंपर्क एवं सूचना विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का एक अध्ययन दल 5 से 7 अगस्त तक तीन दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचा। इस दौरे का उद्देश्य, राज्य की सूचना प्रणाली, जनसंपर्क मॉडल और शासकीय योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार का प्रत्यक्ष अध्ययन करना था।

अध्ययन दल में महाराष्ट्र शासन की उप सचिव समृद्धि अंगोलकर और निदेशक किशोर गंगरडे सहित कुल छह वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। दल ने छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग और उसकी सहायक संस्था छत्तीसगढ़ संवाद की कार्यप्रणाली का बारीकी से अध्ययन किया।अधिकारियों ने अपने भ्रमण के दौरान ई-न्यूज़ क्लिपिंग, ई-आरओ सिस्टम, ई-पब्लिकेशन, पत्रकार अधिमान्यता प्रणाली, और पत्रकारों के कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही, तकनीकी नवाचारों और संगठनात्मक संरचना को भी समझा।

अध्ययन दल ने इस दौरान जनसंपर्क आयुक्त डॉ. रवि मित्तल से सौजन्य भेंट भी की। डॉ. मित्तल ने कहा,

“हमारा निरंतर प्रयास रहा हैं, कि शासन की योजनाएं आम जनता तक त्वरित, पारदर्शी और प्रभावी रूप से पहुंचे। तकनीक और मानवीय दृष्टिकोण का संतुलन हमारी कार्यप्रणाली की विशेषता हैं। यह गर्व की बात हैं, कि हमारे नवाचार अब अन्य राज्यों को भी प्रेरित कर रहे हैं।”

दल ने इंद्रावती भवन स्थित जनसंपर्क संचालनालय और छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय का दौरा कर, विभाग की प्रमुख गतिविधियों और तकनीकी प्रक्रियाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन किया। इस दौरान अपर संचालक जे.एल. दरियो, उमेश मिश्रा और संजीव तिवारी ने, अध्ययन दल को विभाग की कार्यप्रणाली से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

महाराष्ट्र से आए,अधिकारियों ने छत्तीसगढ़ की नवाचारपूर्ण सूचना प्रणाली की प्रशंसा करते हुए, उन्हें अपने राज्य में भी लागू करने की संभावनाओं पर गंभीर विचार करने की बात कही।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग और संवाद के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!