संदिली सिंह,रायपुर,8अगस्त 2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नेतृत्व जहां एक ओर, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की दिशा में दृढ़ता से अग्रसर हैं,वहीं उनकी सहजता, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यवहार,उन्हें जनमानस के और भी निकट ले आता हैं।
जांजगीर-चांपा जिले के भ्रमण के दौरान,हेलीपैड पर एक भावुक क्षण सामने आया, जब मुख्यमंत्री ने मासूम बच्ची सृष्टि पांडेय को स्नेहपूर्वक अपनी गोद में उठाया। यह दृश्य देखते ही,उपस्थित जनसमूह की आंखें नम हो उठीं और माहौल आत्मीयता से भर गया।
ग्राम भणेसर निवासी किसान योगेंद्र पांडेय अपनी तीन वर्षीय पुत्री सृष्टि को लेकर, मुख्यमंत्री से मिलने विशेष रूप से पहुंचे थे। मुख्यमंत्री की नजर जैसे ही, सृष्टि पर पड़ी, उन्होंने मुस्कुराते हुए,उसे स्नेहपूर्वक निहारा और तत्परता से गोद में उठा लिया। इस आत्मीय पल ने मुख्यमंत्री के संवेदनशील स्वभाव की एक और मिसाल पेश की।
🟠भावुक पिता योगेंद्र पांडेय ने कहा,
“मुख्यमंत्री जी के आगमन की सूचना मिली तो, मैंने निश्चय किया कि अपनी बेटी को उनसे जरूर मिलवाऊंगा। जब उन्होंने मेरी बेटी को गोद में लिया, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह पल हमारे परिवार के लिए अमूल्य स्मृति बन गया हैं, जिसे हम जीवनभर संजोए रखेंगे।”
सृष्टि, जो वर्तमान में नर्सरी कक्षा की छात्रा हैं, अपने माता-पिता, दादा-दादी के साथ एक साधारण किसान परिवार में रहती हैं। उनके चेहरे की मुस्कान और आंखों की चमक ने उस पल को और भी भावुक बना दिया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा,सृष्टि को गोद में उठाने का यह क्षण ना केवल एक पारिवारिक स्मृति बना, बल्कि यह साबित कर गया, कि जननेता वही होता हैं, जो जनता के हृदय को छू सके — संवेदना, सहजता और अपनत्व के साथ।












