Nexis News

छत्तीसगढ़ पुलिस आरक्षक भर्ती : लिखित परीक्षा 14 सितंबर को, आवेदन 27 अगस्त तक अनिवार्य

संदिली सिंह,रायपुर,12अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

बलरामपुर-रामानुजगंज के सभी पात्र अभ्यर्थियों से अपील – पंजीकरण व प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा में नहीं हो पाएगी भागीदारी।

छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय रायपुर द्वारा,जिला पुलिस बल के आरक्षक संवर्ग के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के तहत, लिखित परीक्षा का आयोजन 14 सितंबर 2025 (रविवार) को किया जाएगा। यह परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम), रायपुर के माध्यम से पूर्वाह्न में 2 घंटे की अवधि के लिए होगी।

भर्ती प्रक्रिया के प्रथम चरण में दस्तावेज़ जांच, शारीरिक माप-जांच और शारीरिक दक्षता परीक्षा के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों की सूची 25 जुलाई 2025 को जारी की जा चुकी हैं।

इन पात्र अभ्यर्थियों को व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट www.vyapamprofile.cgstate.gov.in/online पर पंजीकरण कर जिला परीक्षा केंद्र का चयन करना होगा।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बलरामपुर-रामानुजगंज ने स्पष्ट किया हैं, कि बिना ऑनलाइन पंजीकरण और व्यापम वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए, कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेगा। सभी अभ्यर्थियों से अपील हैं, कि समय-सीमा के भीतर आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि परीक्षा में भाग लेने का अवसर न छूटे।

🟠महत्वपूर्ण तिथियां:

🔸️ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 05 अगस्त 2025 (मंगलवार)

🔸️आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अगस्त 2025 (बुधवार) शाम 5 बजे तक

🔸️प्रवेश पत्र जारी: 08 सितंबर 2025 (सोमवार)

🔸️परीक्षा तिथि: 14 सितंबर 2025 (रविवार)

🔸️परीक्षा समय: पूर्वाह्न, 2 घंटे अवधि

🔸️परीक्षा केंद्र: 5 संभागीय मुख्यालय

परीक्षा संबंधी किसी भी तकनीकी समस्या के समाधान हेतु, व्यापम हेल्पलाइन नंबर 0771-2972780 पर संपर्क किया जा सकता हैं। यह सूचना जिला जनसंपर्क कार्यालय, स्थानीय प्रेस और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से, व्यापक रूप से प्रसारित की जा रही हैं, ताकि कोई भी अभ्यर्थी इससे वंचित न रह सके।

🟠जन अपील:

पुलिस अधीक्षक, जिला बलरामपुर-रामानुजगंज की ओर से,सभी पात्र अभ्यर्थियों से सादर अनुरोध हैं,कि वे छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) की आधिकारिक वेबसाइट पर समय-सीमा के भीतर,अपना आवेदन पत्र अवश्य भरें और प्रवेश पत्र डाउनलोड करें। बिना पंजीयन और प्रवेश पत्र के परीक्षा में सम्मिलित होना संभव नहीं होगा।

इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया को अनदेखा करने से अभ्यर्थी परीक्षा से वंचित रह सकते हैं। इसलिए, सभी से अपील हैं, कि निर्धारित तिथि 27 अगस्त 2025 तक आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

यह सूचना स्थानीय जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस एवं सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित की जा रही हैं, ताकि हर अभ्यर्थी तक सही जानकारी पहुंचे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!