Nexis News

बलरामपुर: महिला का अपहरण कर दुष्कर्म, कोरंधा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

संदिली सिंह,रायपुर,12अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में,महिला से अपहरण और दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में,कोरंधा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट के चंद घंटों के भीतर ही यह कार्रवाई की, जिसे लेकर इलाके में पुलिस की सराहना हो रही हैं।

🟠घटना का विवरण:

6 अगस्त 2025 की शाम कोरंधा बाजार से,अपने दो वर्षीय बच्चे के साथ घर लौट रही एक महिला को,महुआटोली निवासी अनुज तिग्गा ने रास्ते में रोका।आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर,पीड़िता को मोटरसाइकिल पर जबरन बैठाया और सुनसान मकान में ले जाकर बलात्कार किया।पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता को रातभर अपने कब्जे में रखा और दोबारा दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह आरोपी ने पीड़िता को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया।

🟠पुलिस की कार्रवाई:

पीड़िता ने साहस दिखाते हुए,11अगस्त2025 को कोरंधा थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी।थाना प्रभारी के नेतृत्व में,टीम ने तुरंत अपराध क्रमांक 30/25 धारा 127(2), 351(2), 64(2)(m) BNS के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 12 अगस्त 2025 को,आरोपी को महुआटोली से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

🟠पुलिस का बयान:

थाना प्रभारी ने बताया,कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों में त्वरित और सख्त कार्रवाई करना पुलिस की प्राथमिकता हैं। किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा।

🟠सामाजिक संदेश:

यह मामला इस बात का प्रमाण हैं, कि कानून व्यवस्था महिलाओं की सुरक्षा के प्रति सतर्क हैं। पुलिस प्रशासन ने अपील की हैं, कि किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना की जानकारी तुरंत थाने में दें, ताकि अपराधियों पर तुरंत कार्रवाई हो सके।

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!