Nexis News

छत्तीसगढ़ भाजपा की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित, किरण सिंह देव के नेतृत्व में टीम का गठन

संदिली सिंह,रायपुर,13अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के नेतृत्व में नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा कर दी हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति एवं अनुमोदन के बाद जारी इस सूची में प्रदेश संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नई कार्यकारिणी में प्रदेश स्तर पर उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, मोर्चा अध्यक्ष, प्रवक्ता, संयोजक समेत अनेक महत्वपूर्ण पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

🟠उपाध्यक्ष:

जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वैकेटेश्वर, सतीश लाटिया को उपाध्यक्ष बनाया गया हैं।🟠महामंत्री:

यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मार्कण्डेय को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

🟠मंत्री:

संध्या परखानिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हरिता पाण्डेय, विद्या सिदार, ऋतु चौरसिया को मंत्री नियुक्त किया गया हैं।🟠प्रमुख मोर्चा अध्यक्ष:

🔸️राहुल योगराज टिकरिया – प्रदेश अध्यक्ष, युवा मोर्चा

🔸️विभा अवस्थी – प्रदेश अध्यक्ष, महिला मोर्चा

🔸️अशोक साहू – प्रदेश अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा

🔸️आलोक सिंह ठाकुर – प्रदेश अध्यक्ष, किसान मोर्चा

🔸️डॉ. सनम जांगड़े व सत्यनारायण सिंह – प्रदेश अध्यक्ष, अजजा/अजजा मोर्चा

🔸️मकसूद इकबाल खान – प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक मोर्चा🟠अन्य प्रमुख पद:

अवधेश सिंह चंदेल को प्रदेश प्रवक्ता संयोजक, चूनलाल साहू को प्रदेश प्रवक्ता सह-संयोजक, हेमंत पाणिग्रही को मीडिया संयोजक, मिहुल कोठारी को सोशल मीडिया संयोजक और सुनील पिल्लई को आईटी संयोजक बनाया गया हैं।

🟠प्रवक्ता मंडल:

मुख्य प्रवक्ता के रूप में संतोष पांडे की नियुक्ति की गई हैं, जबकि देवलाल ठाकुर, नलिनेश ठाकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान और उज्जवल दीपक प्रवक्ता मंडल में शामिल हैं।

नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि यह टीम संगठन को मजबूत बनाने और 2028 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम प्रदेश में भाजपा की नीतियों और जनहित के मुद्दों को प्रभावी तरीके से जनता तक पहुंचाएगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!