संदिली सिंह,रायपुर,14अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के ग्राम पिपरिया में आयोजित विशाल लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में कहा,कि यह जिला पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल में बना जरूर,लेकिन बुनियादी ढांचे के विकास पर गंभीर ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने स्पष्ट कहा, कि उनकी सरकार ने इस कमी को दूर करने का संकल्प लिया हैं,और अब जिले को मजबूत अधोसंरचना, आधुनिक सुविधाओं और व्यापक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 611.21 करोड़ रुपये की लागत के 71 विकास कार्यों की ऐतिहासिक सौगात दी। इनमें 470.98 करोड़ रुपये की लागत से 18 कार्यों का भूमिपूजन और 140.23 करोड़ रुपये की लागत से 53 कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं। उन्होंने कहा,कि ये कार्य “विकसित खैरागढ़” के सपने को साकार करने की ठोस शुरुआत हैं।
🟠नई घोषणाएं और विकास योजनाएं:
मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए,कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं —
🔸️पैलीमेटा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करना।
🔸️छुुईखदान में 50 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पानी की टंकी का निर्माण।
🔸️पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘पान कैफे’ की स्थापना।
🔸️खैरागढ़ में 500 सीटर सर्वसुविधायुक्त ऑडिटोरियम का निर्माण।
🔸️मुढ़ीपार में महाविद्यालय की स्थापना।
🔸️उन्होंने भरोसा दिलाया कि, इन योजनाओं को आगामी वित्तीय वर्ष के बजट में शामिल किया जाएगा।
🟠किसानों और आम जनता के लिए ठोस कदम:
मुख्यमंत्री ने कहा,कि किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए,प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3,100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही हैं।
🔸️प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास स्वीकृत, जिनका निर्माण तेजी से जारी हैं।
🔸️महतारी वंदन योजना से 70 लाख महिलाएं प्रतिमाह आर्थिक सहायता प्राप्त कर रही हैं।
🔸️तेंदूपत्ता संग्राहकों के खरीदी दरों में वृद्धि।
🔸️प्रदेश के 5.62 लाख भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता।
🔸️रामलला दर्शन योजना के तहत 22 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या दर्शन करवाया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि इन योजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा हुए हैं, जैसे — राजमिस्त्री, सेंटरिंग प्लेट निर्माण और अन्य निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को लाभ।
🟠विधानसभा अध्यक्ष और नेताओं की उपस्थिति:
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा,कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में,छत्तीसगढ़ सरकार देश की पहली सरकार बनी हैं, जो किसानों से 3,100 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी कर रही हैं। उन्होंने कहा,कि सरकार का लक्ष्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें 100% लागू करना हैं, ताकि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।
इस अवसर पर उद्योग मंत्री – लखन लाल देवांगन, सांसद – संतोष पांडेय, खैरागढ़ विधायक – यशोदा वर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण और नागरिक उपस्थित रहे।












