संदिली सिंह,रायपुर,14अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि हमारा तिरंगा पूर्वजों के वर्षों के संघर्ष और बलिदान का जीवंत प्रतीक हैं। हम सभी तिरंगे की शान को बनाए रखेंगे,अपने अमर बलिदानियों को कभी नहीं भूलेंगे और मिलकर विकसित, समृद्ध और सशक्त छत्तीसगढ़ का निर्माण करेंगे।
मुख्यमंत्री आज,राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव में आयोजित ‘स्वतंत्रता दौड़’ में शामिल हुए। इस अवसर पर, उन्होंने हजारों युवाओं के साथ दौड़ लगाई और कार्यक्रम को संबोधित किया।इसके बाद उन्होंने भारत माता और अमर बलिदानी रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
🟠तिरंगा हमारी वीरता, शांति और समृद्धि का प्रतीक:
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि तिरंगे में करोड़ों भारतीयों की आकांक्षाएं समाहित हैं। यह हमारी वीरता, शांति और समृद्धि की अमिट चेतना हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान का उल्लेख करते हुए कहा,कि पिछले कुछ वर्षों से स्वतंत्रता दिवस पर पूरा देश ‘तिरंगामय’ हो जाता हैं।
उन्होंने कहा, “तिरंगा यात्राएं और हर-घर तिरंगा फहराने का संकल्प इस पावन अवसर को जन-जन से जोड़ रहा हैं। यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि हमारी एकता, अखंडता और राष्ट्रीय गौरव का जीवंत प्रतीक हैं।”
🟠आजादी अनगिनत बलिदानों की देन:
मुख्यमंत्री ने कहा,कि स्वतंत्रता दिवस हमें याद दिलाता हैं, कि आज़ादी लाखों देशभक्तों के अमूल्य बलिदानों की देन हैं। “जब मैं स्कूल में था, तब स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी निकलती थी और गांव-गांव में देशभक्ति गीत गूंजते थे। वही गर्व आज भी हमारे दिल में हैं,” उन्होंने आगे कहा,कि वर्ष 2047 तक के लिए ‘विकसित छत्तीसगढ़ विज़न डॉक्यूमेंट’ तैयार किया गया हैं,और सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही हैं।”यह सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हम सभी का साझा संकल्प हैं।
🟠खेल मंत्री ने दी प्रेरणा:
कार्यक्रम में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा,कि स्वतंत्रता दौड़ सिर्फ एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि आजादी के लिए हुए संघर्ष का प्रतिसाद हैं। “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित, स्वच्छ, स्वस्थ और श्रेष्ठ भारत के विजन के साथ चलते हुए,मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी समृद्ध और विकसित छत्तीसगढ़ का सपना देखा हैं, जिसे पूरा करने के लिए हमें एकजुट होकर कार्य करना होगा।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय
🔸️खेल एवं युवा कल्याण मंत्री – टंकराम वर्मा
🔸️विधायक – पुरंदर मिश्रा
🔸️विधायक – मोतीलाल साहू
🔸️विधायक – गुरु खुशवंत साहेब
🔸️विधायक – अनुज शर्मा
🔸️जिला पंचायत अध्यक्ष – नवीन अग्रवाल
🔸️खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सचिव – यशवंत कुमार












