Nexis News

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर भाजपा सरगुजा का सम्मेलन — विस्थापित परिवारों का हुआ सम्मान

संदिली सिंह,रायपुर,14अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

अंबिकापुर, 14 अगस्त 2025 — भाजपा सरगुजा ने, विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर बुधवार को पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में “विस्थापित परिवार सम्मान सम्मेलन” आयोजित किया। कार्यक्रम में विभाजन की त्रासदी झेल चुके बंग समाज सहित पीड़ित परिवारों को सम्मानित किया गया और उस दौर की पीड़ा पर विस्तृत चर्चा हुई।🟠विभाजन का दर्द और मोदी सरकार की पहल — नेताम

मुख्य अतिथि, छत्तीसगढ़ के मंत्री राम विचार नेताम ने कहा, “विभाजन का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। 1947 के बंटवारे ने लाखों लोगों को बेघर किया, हजारों ने अपनी जान गंवाई और असंख्य महिलाओं की आबरू लूटी गई। तत्कालीन सरकारों ने इस सच्चाई को दबाया, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने,विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस घोषित कर इस त्रासदी को याद रखने और समझने का अवसर दिया हैं।”

उन्होंने पाकिस्तान व बांग्लादेश में हिंदुओं की घटती जनसंख्या और मंदिरों पर हो रहे, हमलों को चिंताजनक बताया और कहा,कि मोदी सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी हैं।🟠“आने वाली पीढ़ियों को जानना जरूरी” — राजेश अग्रवाल

अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने 1947 के विभाजन को “इतिहास की सबसे भयावह त्रासदी” बताते हुए, कहा कि भाजपा 2021 से लगातार यह दिवस मना रही हैं, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस काले अध्याय को न भूलें।

🟠“सच्चाई को दबाया गया” — प्रबोध मिंज

लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने आरोप लगाया, कि तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने विभाजन की वास्तविक सच्चाई को इतिहास से छुपाया। उन्होंने कहा,कि बंटवारे के दौरान लाखों हिंदुओं का कत्ल हुआ, ट्रेनें लाशों से भर दी गईं, और असली नायकों को भुला दिया गया।🟠बंग समाज के संघर्ष का सम्मान:

भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने, बंग समाज के साहस और बलिदान को याद किया, जबकि युवा आयोग अध्यक्ष विश्व विजय तोमर ने CAA कानून को,पीड़ित हिंदुओं के लिए एक ऐतिहासिक कदम बताया।

कार्यक्रम संयोजक ललन प्रताप सिंह ने विभाजन की पृष्ठभूमि, बंग समाज के संघर्ष और भाजपा सरकार की पहल पर विस्तृत जानकारी दी।

🟠सम्मान और समापन:

🔸️समारोह के अंत में,विभाजन पीड़ित परिवारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

🔸️संचालन विनोद हर्ष ने और आभार प्रदर्शन विजय व्यापारी ने किया।

🔸️इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष निरूपा सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हरपाल सिंह भामरा, सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी सहित भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!