संदिली सिंह,रायपुर,14अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बसदेई (सूरजपुर)। पुलिस विभाग के जिला मुखिया प्रशांत कुमार ठाकुर के,निर्देशानुसार सूरजपुर जिले में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत,व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा हैं। इसी कड़ी में चौकी बसदेई क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्रामों के स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा हैं।
चौकी बसदेई के प्रभारी योगेंद्र जायसवाल और उनकी टीम स्कूलों में कबड्डी मैच, निबंध प्रतियोगिता, चौक-चौराहों, रेलवे स्टेशन और स्कूलों में प्रोजेक्टर के माध्यम से “नशा को ना, जिंदगी को हां” का संदेश दे रहे हैं। विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया जा रहा हैं।
इस अभियान के दौरान,नशा मुक्ति के साथ-साथ ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड, यातायात नियम, महिला एवं बाल अपराध, तथा टोनही प्रताड़ना अधिनियम के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया जा रहा हैं।
चौकी प्रभारी योगेंद्र जायसवाल एवं उनका पूरा स्टाफ निष्ठा और समर्पण के साथ गांव-गांव पहुंचकर लोगों से अपील कर रहा हैं,कि वे इस जागरूकता मुहिम में सक्रिय सहभागिता निभाएं और अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ें।












