Nexis News

स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव सनातन धर्म के सच्चे ध्वजवाहक – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,15अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने,रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में आयोजित संस्कृति गौरव महासम्मेलन एवं अभिनंदन समारोह में,स्वर्गीय कुमार दिलीप सिंह जूदेव को नमन करते हुए कहा,कि वे न केवल राजनीति के मार्गदर्शक थे, बल्कि सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के सच्चे ध्वजवाहक थे।सीएम साय ने कहा,कि स्व. जूदेव जी ने घर वापसी अभियान के माध्यम से दबाव या बाहरी प्रभाव में आकर धर्मांतरण करने वालों को उनके मूल धर्म में लौटने का मार्ग दिखाया। विशेषकर आदिवासी क्षेत्रों में उन्होंने धर्मांतरण के खिलाफ सशक्त आंदोलन खड़ा किया और लोगों को उनकी सांस्कृतिक पहचान से जोड़ा।

🟠धर्मांतरण पर रोक के लिए विधानसभा में कानून:

मुख्यमंत्री ने घोषणा की,कि प्रदेश में धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने के लिए विधानसभा में कानून लाया जाएगा, जिससे सनातन संस्कृति और परंपराओं की रक्षा हो सके। उन्होंने कहा –

“प्रदेश की जनता और संतों के आशीर्वाद से एक किसान का बेटा मुख्यमंत्री बना हैं। डेढ़ वर्ष में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की गारंटियों को धरातल पर उतारना हमारी प्राथमिकता रही हैं।”🟠विकास कार्यों की बड़ी सौगात:

धरमजयगढ़ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने,100 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें शामिल हैं –

🔸️नगर पंचायत क्षेत्र के लिए ₹10 करोड़ (गौरवपथ निर्माण, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, नेहरू गार्डन विस्तार)

🔸️ग्रामीण क्षेत्रों के लिए ₹50 करोड़ (धरमजयगढ़–ओंगना और खड़गांव–क्रोन्धा मार्ग में पुल-पुलिया निर्माण)

🔸️छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करना

🔸️132 केवी सब-स्टेशन (₹50 करोड़) की स्थापना

🔸️अंबेटिकरा मंदिर का सौंदर्यीकरण

🟠सरकारी योजनाओं की झलक:

🔸️मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी ने सरकार की प्रमुख उपलब्धियां गिनाईं –

🔸️₹3,716 करोड़ का बकाया बोनस 13 लाख किसानों        को

🔸️21 क्विंटल प्रति एकड़ धान ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदी

🔸️महतारी वंदन योजना के तहत धरमजयगढ़ की 57,000 महिलाओं को ₹1,000 मासिक सहायता

🔸️पीएम आवास योजना में प्रदेश के 18 लाख आवास स्वीकृत, जिनमें 26,059 घर धरमजयगढ़ के

🔸️तेन्दूपत्ता संग्रहण दर वृद्धि, चरण पादुका योजना पुनः प्रारंभ, रामलला दर्शन योजना, तीर्थयात्रा योजना, अटल डिजिटल सेवा केंद्र और नामांतरण-रजिस्ट्री सरलीकरण

🟠हितग्राहियों को मिला लाभ:

कार्यक्रम में सैकड़ों हितग्राहियों को स्मार्टफोन, महाजाल उपकरण, चरण पादुका, मेधावी शिक्षा सहायता, आयुष्मान कार्ड, उद्यानिकी पौध, सामुदायिक निवेश निधि चेक, बी-1 खसरा एवं नक्शा प्रतिलिपि और प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत लाभ वितरित किए गए।

🟠कार्यक्रम में मौजूद प्रमुख हस्तियां:

राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, कुमार प्रबल प्रताप सिंह जूदेव और महापौर नगर निगम  जीवर्धन चौहान।

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!