Nexis News

स्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर रोशनी से जगमगाया मुख्यमंत्री निवास, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

संदिली सिंह,रायपुर,15अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsस्वतंत्रता दिवस की पूर्वसंध्या पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास देशभक्ति और उल्लास के रंग में रंगा नज़र आया। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा,कि यह पावन अवसर हमें अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को स्मरण करने और एकजुट होकर ‘विकसित छत्तीसगढ़’ एवं ‘विकसित भारत’ के निर्माण का संकल्प लेने की प्रेरणा देता हैं।

मुख्यमंत्री निवास को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया। मुख्य भवन, जनदर्शन हॉल, गणेश पंडाल, मंदिर और परिसर के अन्य हिस्सों को आकर्षक रोशनी से आलोकित किया गया हैं। मुख्य द्वार को रंगीन लाइटों और साज-सज्जा से इस प्रकार सजाया गया हैं, कि दूर से ही स्वतंत्रता दिवस के पर्व की भव्यता और गौरव का अहसास होता हैं।पूरे परिसर में जगमगाती रोशनी और देशभक्ति की थीम वाली सजावट ने,राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के माहौल को और भी उल्लासमय बना दिया हैं।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!