संदिली सिंह,रायपुर,15अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
79वें स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में,ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए,विकसित भारत-विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का आह्वान किया। उन्होंने ‘छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव’ का शुभारंभ करते हुए रायपुर में जल्द ही पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने की घोषणा की।
🟠स्वदेशी और आत्मनिर्भरता का संकल्प:
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने नागरिकों से स्वदेशी वस्तुएं अपनाने, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत-आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने का आग्रह किया।
🟠जनजातीय नायकों और स्वतंत्रता सेनानियों को नमन:
मुख्यमंत्री ने परलकोट विद्रोह, भूमकाल आंदोलन, रायपुर सिपाही विद्रोह और अन्य स्वतंत्रता संग्राम नायकों के बलिदान को याद किया। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देते हुए,अटल निर्माण वर्ष मनाने की घोषणा की।
🟠नक्सल उन्मूलन और सुरक्षा:
सीएम साय ने मार्च 2026 तक देश को माओवादी आतंक से मुक्त करने का संकल्प दोहराया।
🔸️20 महीनों में 450 माओवादी ढेर, 1,578 गिरफ्तार
🔸️1,589 ने आत्मसमर्पण किया
🔸️बस्तर में 50 स्कूल फिर से खुले, कई गांवों में पहली बार बिजली पहुंची
🟠जनकल्याणकारी योजनाएं:
🔸️प्रधानमंत्री आवास योजना: 18 लाख आवास स्वीकृत
🔸️महतारी वंदन योजना: 70 लाख महिलाओं को ₹11,728 करोड़ की आर्थिक सहायता
🔸️कृषक उन्नति योजना: धान, दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, रागी और कपास की फसलों पर सहायता राशि
🔸️भूमिहीन कृषक मजदूर कल्याण योजना: 5.62 लाख किसानों को ₹10,000 वार्षिक सहायता
🟠शिक्षा और कौशल विकास:
🔸️नवा रायपुर में एजुकेशन सिटी और साइंस सिटी का निर्माण
🔸️बस्तर संभाग के 32 ब्लॉकों में कौशल विकास केंद्र
🔸️राज्य में 150 स्टार्टअप स्थापित करने का लक्ष्य
🟠औद्योगिक और इंफ्रास्ट्रक्चर विकास:
🔸️नई औद्योगिक नीति से ₹6.65 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव
🔸️छत्तीसगढ़ की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का भूमिपूजन
🔸️नवा रायपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नॉलॉजी कैंपस
🔸️नई रेल परियोजनाएं, एक्सप्रेस-वे और लॉजिस्टिक हब
🟠ऊर्जा और मुफ्त बिजली की ओर कदम:
🔸️जीरो पावर कट स्टेट
🔸️प्रधानमंत्री ‘सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ से उपभोक्ताओं को उत्पादक बनाने की पहल
🟠स्वास्थ्य और नगरीय विकास:
🔸️नवा रायपुर में मेडिसिटी का निर्माण
🔸️मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 157 करोड़ के विकास कार्य
🔸️बस्तर और सरगुजा में ग्रामीण बस सेवा योजना शुरू
🟠पर्यावरण और संस्कृति संरक्षण:
🔸️683 वर्ग किमी में वन एवं वृक्ष आवरण की वृद्धि
🔸️‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत 3.5 करोड़ पौधे
🔸️नवा रायपुर में ट्राइबल म्यूजियम, वीर नारायण सिंह स्मारक
🔸️कलाकारों व साहित्यकारों को ₹5,000 मासिक पेंशन
🟠विजन 2047:
मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ अंजोर विजन’ डॉक्यूमेंट जारी कर 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ का रोडमैप प्रस्तुत किया और सभी से इस दिशा में योगदान का आग्रह किया।












