Nexis News

राजभवन के दरबार हॉल का नाम बदलकर किया गया ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’

संदिली सिंह,रायपुर,16अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजभवन रायपुर के दरबार हॉल का नाम बदलकर ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’ कर दिया गया। राज्यपाल रमेन डेका ने इसका विधिवत अनावरण किया और कहा,कि यह नाम छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति और परंपरा को और अधिक सशक्त रूप से दर्शाएगा।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, खेलकूद एवं युवक कल्याण मंत्री  टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मुख्य सचिव अमिताभ जैन, डीजीपी अरूण देव गौतम, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी और गणमान्य नागरिक भी शामिल हुए।

राज्यपाल ने कहा कि ‘छत्तीसगढ़ मण्डपम’ न सिर्फ एक भवन का नाम हैं, बल्कि यह राज्य की ऐतिहासिक धरोहर, लोककला और अस्मिता का प्रतीक बनेगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!