Nexis News

मुख्यमंत्री साय ने स्वतंत्रता दिवस पर टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

संदिली सिंह,रायपुर,15अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर,राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के जीवन पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।

इस प्रदर्शनी में प्रदेश के महापुरुषों के जीवन संघर्ष, स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ की भूमिका, दुर्लभ दस्तावेज़, ऐतिहासिक क्षण और आधुनिक तकनीक के माध्यम से राज्य के गौरवशाली इतिहास को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया हैं।🟠मुख्यमंत्री साय ने कहा कि –

“छत्तीसगढ़ के महापुरुषों के जीवन पर आधारित यह प्रदर्शनी हमारे युवाओं और विशेषकर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। इससे आने वाली पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम में प्रदेश की भूमिका और हमारे जननायकों के योगदान को समझने का अवसर मिलेगा।”

🟠मुख्यमंत्री ने क्विज प्रतियोगिता में लिया हिस्सा:

प्रदर्शनी के दौरान,मुख्यमंत्री साय ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति और इतिहास पर आधारित क्विज प्रतियोगिता “कोन बनही गुनिया” में भी भाग लिया और सवालों के जवाब दिए। उन्होंने कहा,कि यह प्रतियोगिता बच्चों, युवाओं और इतिहास प्रेमियों के लिए ज्ञानवर्धक और रोचक हैं।

🟠प्रदर्शनी की विशेषताएं:

🔸️स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन संघर्ष और योगदान का विस्तृत चित्रण

🔸️भारत छोड़ो आंदोलन सहित कई आंदोलनों में छत्तीसगढ़ की भागीदारी का प्रस्तुतीकरण

🔸️राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की झलक

🔸️वर्चुअल रियलिटी तकनीक के जरिए ऐतिहासिक तथ्यों का आधुनिक अंदाज़

🔸️क्विज प्रतियोगिता एवं विभिन्न रोचक गतिविधियाँ

🔸️यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक आम जनता के लिए निःशुल्क खुली रहेगी।

🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णुदेव साय

🔸️मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव – सुबोध कुमार सिंह, पी.दयानंद, डॉ. बसवराजु एस

🔸️संयुक्त सचिव – डॉ. रवि मित्तल

🔸️रायपुर कलेक्टर – गौरव सिंह सहित जनसंपर्क विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!