Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि

संदिली सिंह,रायपुर,16अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 15अगस्त2025 को स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे की जयंती पर,उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उन्होंने  ठाकरे के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा, कि  कुशाभाऊ ठाकरे का संपूर्ण जीवन अनुशासन, सेवा-भाव और समर्पण का प्रतीक रहा हैं। उनका नेतृत्व केवल राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भी उतना ही प्रभावशाली और अनुकरणीय रहा।

उन्होंने कहा, कि  ठाकरे संगठन, निष्ठा और स्वच्छ छवि के प्रतीक थे, जिन्होंने जनसेवा को ही अपने जीवन का ध्येय बनाया। मुख्यमंत्री  साय ने उपस्थित जनों से आह्वान करते हुए कहा, कि हम सभी को ठाकरे जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा और जनकल्याण को अपने जीवन का संकल्प बनाना चाहिए।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!