संदिली सिंह,रायपुर,16अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में15अगस्त2025 को 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षाेल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने, सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और प्रदेशवासियों के नाम संदेश का वाचन किया।
🟠17 प्लाटूनों ने किया भव्य मार्च पास्ट:
समारोह में कुल 17 प्लाटूनों ने आकर्षक मार्च पास्ट कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह मार्च पास्ट आईपीएस अधिकारी ईशु अग्रवाल के नेतृत्व में हुआ। परेड के टूआईसी सिद्धार्थ सिंह चौहान थे।
इसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष-महिला), छत्तीसगढ़ पुलिस, जेल पुलिस, नगर सेना (पुरुष-महिला), एनसीसी (बालक-बालिका), बैंड प्लाटून, घुड़सवार दल और महिला बैगपाइपर बैंड शामिल रहे। खास आकर्षण रहा ओडिशा पुलिस का विशेष आमंत्रित दल।
🟠उत्कृष्ट दलों को मिला सम्मान:
🔸️मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दलों को सम्मानित किया।
🔸️केन्द्रीय बल वर्ग : पहला स्थान सीमा सुरक्षा बल (BSF), दूसरा सीआरपीएफ और तीसरा ओडिशा पुलिस को मिला।
🔸️राज्य बल वर्ग : पहला स्थान छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (पुरुष), दूसरा छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला) और तीसरा नगर सेना महिला दल को मिला।
🔸️एनसीसी वर्ग : जूनियर बालक दल ने पहला और बालिका दल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
🟠घुड़सवार दल का हॉर्स शो बना आकर्षण:
🔸️तीसरी वाहिनी अमलेश्वर के घुड़सवार दल ने फ्लैग मार्च, टेंट पैगिंग, नेज़ाबंदी शो, शो जंपिंग और गैलप राउंड जैसे रोमांचक प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया।
🔸️प्रधान आरक्षक लोकेश्वर सिदार ने अश्व रूद्र पर फ्लैग मार्च किया।
🔸️आरक्षक अजय यादव ने अश्व आभा पर स्टैडिंग सैल्यूट किया।
🔸️अश्व गंगा, अश्वत्थामा, सारंगी और शक्ति ने टेंट पैगिंग में शानदार प्रदर्शन किया।
🔸️अश्व युवराज, अवनि, धनुष, जूही और ओजस ने शो जंपिंग में जलवा बिखेरा।
🔸️जनसमूह ने घुड़सवार दल का तालियों की गड़गड़ाहट से स्वागत किया।
🟠महिला बैगपाइपर बैंड ने पेश की अद्भुत प्रस्तुति:
🔸️आरक्षक सोनबती ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश के पहले महिला बैगपाइपर बैंड ने शानदार प्रस्तुति दी।
🔸️20वीं भारत रक्षित वाहिनी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 35 सदस्यीय टोली ने इंडिया गेट, केसरिया बाना, शांति सेना, पुलकित हिमालय जैसी धुनों से वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया।
🔸️बैंड ने नवरंगी, तर्शपे रील और ड्रम कॉल की धुनें भी प्रस्तुत कीं।
🔸️यह महिला बैंड वर्ष 2022 में हरियाणा के पंचकुला में आईटीबीपी के बीटीसी मानु में प्रशिक्षित हुआ था,और 2024 में नागालैंड के दीमापुर में आयोजित 25वीं अखिल भारतीय पुलिस बैंड प्रतियोगिता में तीसरा स्थान प्राप्त कर चुका हैं।












