संदिली सिंह,रायपुर,16अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15अगस्त2025 की शाम राजभवन में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश की राजनीति, प्रशासन, साहित्य, कला, समाजसेवा और खेल जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां एकत्रित हुईं।
राज्यपाल रमेन डेका ने समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें, स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। इस मौके पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।
समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा, सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत कई विधायक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पद्मश्री से सम्मानित हस्तियां – भारतीबंधु, डॉ. राधेश्याम बारले, सुश्री उषा बारले और अनुज शर्मा—ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। साथ ही शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार प्राप्त अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्व तथा ब्रह्मकुमारी बहनें भी शामिल हुईं।
🟠राजभवन स्वागत समारोह : प्रमुख हस्तियां
🔸️राज्यपाल – रमेन डेका
🔸️प्रथम महिला – रानी डेका काकोटी
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय
🔸️विधानसभा अध्यक्ष – डॉ. रमन सिंह
🔸️केंद्रीय राज्य मंत्री – तोखन साहू
🔸️उप मुख्यमंत्री – विजय शर्मा
🔸️मंत्री – टंकराम वर्मा
🔸️सांसद – बृजमोहन अग्रवाल
🔸️विधायक – पुरंदर मिश्रा एवं अन्य
🔸️पद्मश्री हस्तियां – भारतीबंधु, डॉ. राधेश्याम बारले, सुश्री उषा बारले, श्री अनुज शर्मा
🔸️पूर्व विधानसभा अध्यक्ष – धरमलाल कौशिक
🔸️साहित्य अकादमी अध्यक्ष – शशांक शर्मा
🔸️मुख्य सचिव – अमिताभ जैन
🔸️पुलिस महानिदेशक – अरुण देव गौतम
🔸️अपर मुख्य सचिव – रेणु पिल्ले
🔸️वरिष्ठ अधिकारी – सुब्रत साहू, मनोज पिंगुआ, सुबोध सिंह, सोनमणी बोरा
🔸️राज्यपाल सचिव – डॉ. सी.आर. प्रसन्ना
🔸️मुख्यमंत्री सचिव – पी. दयानंद, बसवराजू एस
🔸️अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संचालक – हिना अनिमेष नेताम
🔸️राज्यपाल विधिक सलाहकार – भीष्म प्रसाद पाण्डेय
🔸️विशेष उपस्थिति – शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार प्राप्त अधिकारी, ब्रह्मकुमारी बहनें, कुलपति, मीडिया प्रतिनिधि












