Nexis News

मुख्यमंत्री साय ने एसबीआई साइबर सुरक्षा रथ को दिखाया हरी झंडी

संदिली सिंह,रायपुर,17अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने, राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास परिसर से एसबीआई साइबर सतर्कता रथ (ऑडियो-वीडियो वैन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसी के साथ प्रदेश में राज्य स्तरीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान की शुरुआत हो गई।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा,कि तकनीक ने मानव जीवन को आसान बनाया हैं,और डिजिटल लेन-देन को तेज व सुविधाजनक किया हैं, लेकिन इसके साथ साइबर ठगी की घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा,कि थोड़ी सी सावधानी और जागरूकता से इन धोखाधड़ियों से बचा जा सकता हैं।

मुख्यमंत्री साय ने लोगों से अपील करते हुए,कहा कि वे अपने बैंक खाते की गोपनीय जानकारी, पासवर्ड या ओटीपी किसी से साझा न करें और अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी,कि साइबर अपराधी लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को ठगने की कोशिश करते हैं,और ज़रा सी लापरवाही मेहनत की कमाई पर भारी पड़ सकती हैं।

🟠अभियान की विशेषताएं:

🔸️एसबीआई का यह रथ प्रदेश के सभी 33 जिलों में जाएगा।

🔸️29 साइबर हॉटस्पॉट क्षेत्रों पर विशेष फोकस रहेगा।

🔸️ऑडियो-वीडियो संदेश, नुक्कड़ नाटक और कठपुतली नाटक के जरिए लोगों को जागरूक किया जाएगा।

🔸️अभियान 15 अगस्त से 30 नवंबर 2025 तक चलेगा।

🟠बैंक अधिकारियों की मौजूदगी:

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के डीजीएम राकेश सिन्हा और एजीएम दीपक कुमार सिन्हा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी इस अवसर पर उपस्थित रहे। अधिकारियों ने बताया,कि ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की शिकायतें हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई जा सकती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि यह अभियान जनता को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने का एक बड़ा कदम हैं,और इसका लाभ व्यापक रूप से मिलेगा।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!