संदिली सिंह,रायपुर,18अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर छत्तीसगढ़ में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक “आदि कर्मयोगी अभियान” संचालित किया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनजातीय अंचलों में सेवा, समर्पण और सुशासन की भावना के साथ शासकीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि इस अभियान के अंतर्गत जनजातीय परिवारों को मूलभूत सुविधाओं से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए,कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
🟠अभियान की विशेषताएं
🔸️राज्य के 28 जिलों, 128 विकासखंडों और 6,650 आदिवासी बहुल ग्रामों को शामिल किया गया हैं।
🔸️अभियान संचालन हेतु ग्राम स्तर पर 1,33,000 से अधिक कैडर (एनजीओ, स्वयंसेवी, पंचायत प्रतिनिधि, युवा एवं सेवाभावी संगठन) तैयार किए जाएंगे।
🔸️कैडर आवास, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार जैसी योजनाओं के क्रियान्वयन तथा ग्राम विकास योजना निर्माण में सहयोग करेंगे।
🔸️प्रत्येक चयनित ग्राम में “आदि सेवा केंद्र” की स्थापना होगी, जो शासकीय सेवाओं की प्रदायगी और जनभागीदारी का केंद्र बनेगा।
🟠प्रशिक्षण और कार्यक्रम
अभियान के तहत प्रशिक्षण कार्यक्रम राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम स्तर पर चरणबद्ध रूप से आयोजित होंगे। पूरे अभियान के दौरान ‘आदि सेवा केंद्र’ के माध्यम से “सेवा पर्व” और “आदि कर्मयोगी सेवा अभियान” का संचालन किया जाएगा।
इस कार्य में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की भी अहम भूमिका रहेगी। आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास तथा पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग की ओर से निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार जिलों में एनजीओ, सीएसओ और वालंटियर्स का चयन व प्रशिक्षण किया जाएगा।
🟠विशेष आयोजन
🔸️“ट्राइबल विलेज विजन 2030” का निर्माण
🔸️शिकायत निवारण शिविर
🔸️जनजागरूकता अभियान
🔸️”आदिवासी सेवा दिवस” का आयोजन












