संदिली सिंह,रायपुर,19अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
रायपुर/अंबिकापुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ की राजनीति में कल बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। प्रदेश सरकार ने मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला किया हैं,और बुधवार सुबह 11:00 बजे राजभवन में शपथग्रहण समारोह आयोजित होगा।सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसमें तीन नए चेहरों को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपा जाना लगभग तय माना जा रहा है
इसमें शामिल हैं:

अंबिकापुर से विधायक राजेश अग्रवाल
आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहब
दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव
इन तीनों नेताओं के मंत्रिमंडल में शामिल होने से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों को प्रतिनिधित्व मिला हैं।
🟠क्षेत्रीय संतुलन का संदेश
सुरगुजा संभाग के अंबिकापुर से राजेश अग्रवाल का मंत्री बनना यहां के लोगों के लिए बड़ी सौगात हैं। लंबे समय से सरगुजा अंचल में कैबिनेट स्तर पर मजबूत प्रतिनिधित्व की मांग उठ रही थी, जिसे अब पूरा किया गया हैं।
वहीं रायपुर जिले के आरंग से विधायक गुरु खुशवंत साहब को मंत्री पद देकर सरकार ने मध्य क्षेत्र में अपनी पकड़ मजबूत करने का संकेत दिया हैं।
दुर्ग से विधायक गजेंद्र यादव का शामिल होना औद्योगिक नगरी और छत्तीसगढ़ की राजनीति में दुर्ग जिले के बढ़ते महत्व को दर्शाता हैं।
🟠विभागों का बंटवारा कल तक
सूत्रों के मुताबिक शपथग्रहण के बाद नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन कल शाम तक किया जा सकता हैं। इसके बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में नई कैबिनेट की पहली बैठक भी होने की संभावना हैं।
राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं,कि इस विस्तार के साथ सरकार ने क्षेत्रीय संतुलन, जातीय समीकरण और संगठन की अपेक्षाओं को साधने की कोशिश की हैं।
🟠सियासी मायने
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर प्रदेश में लंबे समय से चर्चाएं चल रही थीं। कांग्रेस नेतृत्व ने आखिरकार नए चेहरों को मौका देकर यह संकेत दिया हैं, कि संगठनात्मक मजबूती और क्षेत्रीय भागीदारी पर सरकार विशेष ध्यान दे रही हैं।
सरगुजा से लेकर राजधानी रायपुर और औद्योगिक दुर्ग तक का प्रतिनिधित्व इस संतुलन को साफ तौर पर दिखाता हैं।












