Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया रवाना

संदिली सिंह,रायपुर,21अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल जापान और दक्षिण कोरिया के आधिकारिक दौरे पर रवाना हुआ। इस यात्रा का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करना हैं।

🟠जापान में निवेशक मीटिंग्स

प्रतिनिधिमंडल टोक्यो (22–24 अगस्त) में जापानी उद्योगपतियों, व्यापार संघों और निवेशकों के साथ इन्वेस्टर कनेक्ट सेशंस एवं व्यावसायिक बैठकों में भाग लेगा। इसके बाद ओसाका (25–26 अगस्त) में मुख्यमंत्री साय वर्ल्ड एक्सपो 2025 में शामिल होंगे और छत्तीसगढ़ में निवेश अवसरों पर विभिन्न हितधारकों से चर्चा करेंगे।

🟠कोरिया में गोलमेज बैठकें

दौरे का अंतिम चरण सियोल (27–29 अगस्त) में होगा, जहाँ निवेशक गोलमेज बैठकों, कोरिया की शीर्ष कंपनियों और व्यापार संघों से मुलाकात तथा सेक्टर-विशेष संवाद आयोजित किए जाएंगे।

🟠वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पवेलियन

ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भारत मंडपम के अंतर्गत विशेष छत्तीसगढ़ पवेलियन लगाया जाएगा। यहाँ राज्य की समृद्ध विरासत, नवाचार की संस्कृति और उभरते भविष्य-उन्मुख क्षेत्रों को वैश्विक दर्शकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। पवेलियन में औद्योगिक विकास, नवीकरणीय ऊर्जा, सूचना प्रौद्योगिकी और सतत विकास जैसे प्रमुख सेक्टरों को शामिल किया गया हैं।

🟠निवेश और विकास को नई दिशा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय इस दौरे के दौरान जापान और कोरिया के उद्योगपतियों, व्यापार संघों और वैश्विक निवेशकों से सीधे संवाद करेंगे। इस पहल का उद्देश्य दीर्घकालिक साझेदारियाँ स्थापित करना, नए व्यापारिक चैनल खोलना तथा प्रौद्योगिकी व नवाचार के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देना हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा,कि यह मिशन राज्य की सक्रिय पहल को दर्शाता हैं, जिसका मकसद छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेशकों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनाना और इस्पात, खनन, स्वच्छ ऊर्जा एवं स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में निवेश आकर्षित कर आर्थिक विकास को नई गति देना हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!