संदिली सिंह,रायपुर,21अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बलरामपुर/रामानुजगंज,21अगस्त 2025।थाना कोतवाली बलरामपुर पुलिस ने गौ-वंशीय पशुओं की तस्करी में लिप्त फरार दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। इस प्रकरण में अब तक मुख्य आरोपी, दलाल और परिवहनकर्ता सहित कुल 08 आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच चुके हैं।
🟠गिरफ्तार आरोपी
दोनों आरोपी निवासी ग्राम – मानपुर, थाना रंका, जिला गढ़वा (झारखंड) के रहने वाले हैं।
🔸️कयामुद्दीन अंसारी – उम्र (49 वर्ष)
🔸️हदीश अंसारी – उम्र (47 वर्ष)
🟠घटना का पूरा विवरण
🔸️दिनांक 04 मई 2025 को थाना बलरामपुर क्षेत्र में पुलिस ने पिकअप वाहन से 06 बैल बरामद कर गौ-तस्करों की साजिश का पर्दाफाश किया था।
🔸️मौके से पिकअप वाहन जब्त कर लिया गया था, लेकिन चालक व अन्य आरोपी फरार हो गए थे।
🔸️मामले में छत्तीसगढ़ कृषिक पशु परिरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम व भारतीय न्याय संहिता की धारा 111 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
🟠संगठित नेटवर्क का खुलासा
पुलिस जांच में सामने आया,कि यह पूरा नेटवर्क संगठित तरीके से काम करता था।दलाल ग्रामीणों से गाय-बैल खरीदकर एक जगह इकट्ठा करते,फिर उन्हें झारखंड के तस्करों को बेचते,और पिकअप वाहनों से बूचड़खानों तक पहुंचाया जाता।इसी सिलसिले में 02 जून 2025 को पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।
🟠आज की बड़ी कार्रवाई
🔸️21अगस्त2025 को मुखबिर से सूचना मिली,कि फरार आरोपी कयामुद्दीन अंसारी और हदीश अंसारी रामानुजगंज क्षेत्र में घूम रहे हैं।
🔸️ बलरामपुर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया और विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
🔸️ न्यायालय ने दोनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
🟠पुलिस का संदेश
बलरामपुर पुलिस की,इस कार्रवाई ने एक बार फिर साफ कर दिया हैं, कि गौ-तस्करी जैसे अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।












