Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में की पूजा-अर्चना, छत्तीसगढ़ की खुशहाली की कामना

संदिली सिंह,रायपुर,22अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान दौरे की शुरुआत टोक्यो के ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर में पूजा-अर्चना के साथ की। उन्होंने प्रदेश की 3 करोड़ जनता की खुशहाली, समृद्धि और निरंतर प्रगति के लिए प्रार्थना की।

असाकुसा मंदिर टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल हैं,जो शांति और सामर्थ्य का प्रतीक माना जाता हैं।मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि यह मंदिर मानवता को शांति और शक्ति का संदेश देता हैं,जो छत्तीसगढ़ की जनता की आकांक्षाओं से भी मेल खाता हैं।

उल्लेखनीय हैं,कि मुख्यमंत्री साय भारतीय व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO), भारत सरकार के आमंत्रण पर जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे पर हैं। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल इस ग्लोबल आउटरीच मिशन के तहत,प्रदेश को वैश्विक निवेश मानचित्र पर स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय सहयोग के नए अवसरों की तलाश में हैं।

 

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!