संदिली सिंह,रायपुर,22अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
सरगुजा जिले में आपराधिक गतिविधियों में शामिल बाइकर्स गैंग पर पुलिस ने बड़ा अभियान चलाकर शिकंजा कसा हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर के नेतृत्व में थाना कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने गुरुवार देर रात औचक छापेमारी कर धरपकड़ अभियान चलाया।
🟠गिरफ्तार आरोपियों से हथियार और बाइक बरामद
इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो,युवकों को आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके पास से मोटरसाइकिल और धारदार चाकू बरामद किए हैं। इसके अलावा आठ अन्य युवकों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए अपराध दर्ज किया गया हैं,और उन्हें बाउंड ओवर किए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया हैं।
🟠नाबालिगों और परिजनों पर भी हुई कार्रवाई
पुलिस ने विधि से संघर्षरत नाबालिगों को कड़ी समझाइश दी। साथ ही उनके परिजनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू की गई हैं। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने कुल 5 मोटरसाइकिल जब्त की हैं।
🟠सोशल मीडिया वीडियो से खुला राज
इस मामले में एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों ने बताया कि—
“सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें 25 से 30 युवक मोटरसाइकिलों पर सवार होकर रैली निकालते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में दो युवक चाकू लहराते हुए,आम जनता में दहशत फैलाते दिखे। वीडियो की जांच में घटना की पुष्टि होते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए छापेमारी की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।”
🟠आपराधिक गतिविधियों पर कड़ा संदेश
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों और आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में हड़कंप मच गया हैं। एसपी का कहना हैं,कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अवैध कृत्यों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
🟠पुलिस अधिकारियों की विशेष उपस्थिति
🔸️राजेश कुमार अग्रवाल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी), सरगुजा
🔸️अमोलक सिंह ढिल्लों – अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एडिशनल एसपी), सरगुजा
🔸️नगर पुलिस अधीक्षक अंबिकापुर – अभियान का फील्ड नेतृत्व












