Nexis News

भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का सरगुजा में प्रथम आगमन, जिलेभर में भव्य स्वागत की तैयारियाँ पूरी

संदिली सिंह,रायपुर,22अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी का शनिवार,23 अगस्त को सरगुजा जिले में प्रथम आगमन होने जा रहा हैं। जिलेभर में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों द्वारा उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं। पार्टी के विभिन्न मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल और शक्ति केंद्र स्तर पर स्वागत के कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिससे यह दौरा ऐतिहासिक बने।

भाजपा जिला संगठन के अनुसार,अखिलेश सोनी का काफिला दोपहर 1:30 बजे उदयपुर से जिले में प्रवेश करेगा। इसके बाद उनका स्वागत क्रमवार सभी प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा।

🟠स्वागत स्थलों का विस्तृत कार्यक्रम:

🔸️उदयपुर प्रवेश: दोपहर 1:30 बजे

🔸️नवापारा: 1:45 बजे

🔸️लखनपुर: 2:00 बजे

🔸️मेंण्ड्रा (मेड्राकला): 2:30 बजे

🔸️बिलासपुर चौक, अंबिकापुर: 3:00 बजे

🔸️जय स्तंभ चौक: 3:15 बजे

🔸️महामाया चौक: 3:30 बजे

🔸️संगम चौक: 3:45 बजे

🔸️देव होटल: 4:00 बजे

🔸️घड़ी चौक: 4:15 बजे

🔸️भाजपा कार्यालय अंबिकापुर: शाम 5:00 बजे (मुख्य कार्यक्रम व समापन)

भाजपा कार्यकर्ता इन सभी स्वागत स्थलों पर झंडा-बैनर, फूल-मालाओं और स्वागत गीतों के साथ प्रदेश महामंत्री का अभिनंदन करेंगे। जगह-जगह पारंपरिक नृत्य और बैंड-बाजे की भी व्यवस्था की जा रही हैं,ताकि आगमन को उत्सव का रूप दिया जा सके।

भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने जिले के सभी मंडल, बूथ और शक्ति केंद्र के पदाधिकारियों से आह्वान किया है कि वे निर्धारित समय पर स्वागत स्थलों पर पहुंचें और अखिलेश सोनी के प्रथम जिला आगमन को ऐतिहासिक बनाएं।

उन्होंने कहा कि अखिलेश सोनी के नेतृत्व में पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी राजनीतिक रणनीतियों को मजबूत करने का यह दौरा अहम साबित होगा।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!