संदिली सिंह,रायपुर,23अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री नियुक्त होने के बाद, अखिलेश सोनी का प्रथम सरगुजा आगमन बरसते पानी के बावजूद जबरदस्त उत्साह और जोश के साथ हुआ।
🟠स्वागत स्थल और माहौल:
संकल्प भवन भाजपा कार्यालय पहुंचते ही,कार्यकर्ताओं ने आतिशबाज़ी और गगनभेदी नारों के बीच उनका स्वागत किया।उदयपुर, नवापारा, लखनपुर, मेंड्रा, बिलासपुर चौक, जय स्तंभ चौक, महामाया चौक, संगम चौक, देव होटल, घड़ी चौक और भाजपा कार्यालय सहित कई स्थानों पर उनका आत्मीय अभिनंदन किया गया।
🟠अखिलेश सोनी का संबोधन:
भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सोनी ने कहा –
“प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा सेवा, संगठन और समर्पण से जन-जन का विश्वास जीत रही हैं। सरगुजा की धरती संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं की मेहनत का प्रतीक हैं। हमें संगठन को इतना मजबूत बनाना हैं,कि भाजपा का परचम हर पंचायत और गांव में लहराए।”
🟠नेताओं के बयान:
🔸️अनुराग सिंह देव (गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष): नए महामंत्री के आगमन से संगठन में नई ऊर्जा और गति का संचार होगा।
🔸️भारत सिंह सिसोदिया (जिला अध्यक्ष): कार्यकर्ताओं के परिश्रम और अनुशासन से भाजपा प्रदेश में नया इतिहास रच रही है।
🔸️विधायक प्रबोध मिंज: भाजपा का असली आधार कार्यकर्ता हैं, जो मोदी जी की नीतियों को गांव-गांव पहुंचा रहे हैं।
🔸️अनिल सिंह मेजर (वरिष्ठ नेता): भाजपा राष्ट्र सर्वोपरि की विचारधारा पर आधारित हैं।
🔸️विश्वविख्यात तोमर (युवा आयोग अध्यक्ष): सरगुजा का यह उत्साह दिखाता हैं,कि भाजपा का भविष्य युवाओं के हाथों में और मजबूत हैं।
🔸️मंच संचालन अंबिकेश केशरी ने किया और आभार प्रदर्शन नीलेश सिंह ने किया।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति:
🔸️अखिलेश सोनी – भाजपा प्रदेश महामंत्री
🔸️अनुराग सिंह देव – गृह निर्माण मंडल अध्यक्ष
🔸️भारत सिंह सिसोदिया – भाजपा जिला अध्यक्ष, सरगुजा
🔸️प्रबोध मिंज – विधायक
🔸️अनिल सिंह मेजर – वरिष्ठ भाजपा नेता
🔸️विश्वविख्यात तोमर – युवा आयोग अध्यक्ष
🔸️मंजूषा भगत – महापौर, अंबिकापुर
🔸️निरूपा सिंह – जिला पंचायत अध्यक्ष
🔸️हरपाल सिंह भामरा – प्रदेश कार्यसमिति सदस्य
🔸️देवनारायण यादव – जिला पंचायत उपाध्यक्ष
🔸️हरमिंदर सिंह टिन्नी – सभापति,सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
🟠निष्कर्ष:
बरसात के बीच हुआ यह भव्य स्वागत भाजपा के संगठन की गहरी जड़ों और कार्यकर्ताओं के समर्पण का प्रतीक हैं।












