संदिली सिंह,रायपुर,24अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
राजधानी रायपुर का पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम इस बार छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपरा के रंगों में सराबोर हो गया हैं। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के तहत 24 अगस्त को यहां तीजा-पोरा तिहार और महिला सम्मेलन का भव्य आयोजन होगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम,में लगभग 3 हजार महिलाएं शामिल होंगी, जिनमें महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाएं, महिला स्व-सहायता समूह की दीदियां और मितानिनें होंगी।
🟠कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं:
🔸️शिव-पार्वती, नंदिया बैला और कृषि यंत्रों की पूजा
🔸️लोक परंपरागत प्रतियोगिताएं: फुगड़ी, जलेबी दौड़, नींबू-चम्मच दौड़, रस्साकसी
🔸️आकर्षक स्टॉल: मेहंदी, चूड़ी और आलता
🔸️विशेष उपहार एवं छत्तीसगढ़ी व्यंजन का आनंद
🔸️संस्कृति से जुड़ी विशेष प्रस्तुतियां: पद्मश्री उषा बारले और प्रसिद्ध लोकगायिका आरू साहू का प्रदर्शन
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, अरुण साव सहित अनेक मंत्रीगण और गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे।
तीजा तिहार छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। यह पर्व धार्मिक और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का माध्यम हैं। भादो माह में मनाया जाने वाला यह उत्सव बहनों और बेटियों को मायके बुलाकर उनके सत्कार की परंपरा का प्रतीक हैं। इस दिन निर्जला व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा की जाती हैं,ताकि दांपत्य जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहे।












