Nexis News

बस्तर के होनहार अविनाश तिवारी से टोक्यो में मिले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,24अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने जापान दौरे के दौरान टोक्यो में BOYES & MOORES INTERNATIONAL COMPANY के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर और बस्तर के गौरव अविनाश तिवारी से मिले। इस मुलाकात में छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश और उद्योग स्थापना को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की निवेश-अनुकूल नीतियों, मजबूत औद्योगिक ढांचा और निवेशकों को मिलने वाले सहयोग व प्रोत्साहन के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

🟠अविनाश तिवारी: बस्तर की धरती से अंतरराष्ट्रीय मंच तक

अविनाश तिवारी मूलतः बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र के निवासी हैं। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय बारसूर (दंतेवाड़ा) से प्राप्त की। वर्तमान में वे जापान की प्रतिष्ठित बहुराष्ट्रीय कंपनी BOYES & MOORES INTERNATIONAL में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उनके पिता डॉ. सुरेश तिवारी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं, जिनकी सादगी और सेवा भावना से प्रेरित होकर अविनाश ने यह मुकाम हासिल किया।

🟠मुख्यमंत्री ने जताया गर्व और भरोसा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तिवारी से मुलाकात के बाद कहा कि:

“यह गर्व की बात हैं, कि बस्तर की धरती से निकलकर वैश्विक मंच पर पहचान बनाने वाले प्रतिभाशाली युवा अब अपने गृह राज्य के विकास में भी योगदान देने के लिए आगे आ रहे हैं।तिवारी जैसे होनहार युवाओं की सहभागिता से छत्तीसगढ़ में उद्योग और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।”

उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। छत्तीसगढ़ में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन, कुशल मानव संसाधन और निवेश-अनुकूल माहौल विदेशी निवेशकों के लिए एक बड़ा अवसर हैं।

🟠चर्चा के मुख्य बिंदु

🔸️छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश की संभावनाएं और सेक्टरवार अवसर

🔸️राज्य सरकार की नीतियां और निवेशकों को मिलने वाली रियायतें

🔸️बस्तर और अन्य आदिवासी अंचलों में रोजगार सृजन की संभावनाएं

🔸️जापान और छत्तीसगढ़ के बीच तकनीकी सहयोग के अवसर

इस बैठक से यह संकेत मिला कि आने वाले समय में बस्तर और पूरे छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास की नई राह खुलेगी।

🟠प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणा

अविनाश तिवारी की सफलता की कहानी प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बस्तर जैसे दूरस्थ क्षेत्र से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाना यह दर्शाता हैं कि सही अवसर और संकल्प के साथ हर युवा दुनिया में अपनी जगह बना सकता हैं।

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!