Nexis News

भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह

संदिली सिंह,रायपुर,25अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsछत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा,कि भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा रही हैं। भारत ने प्राचीन काल से ही लोकतंत्र की भावना को आत्मसात किया हैं। विधानसभाएं लोकतंत्र को मजबूत करने का अहम माध्यम हैं, जिनसे जनता की आकांक्षाएं शासन की नीतियों में परिवर्तित होती हैं।डॉ. रमन सिंह,नई दिल्ली में आयोजित ऑल इंडिया स्पीकर्स कॉन्फ्रेंस में ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ विषय पर बोल रहे थे।

🟠लोकतंत्र की जड़ें पंचायत परंपरा में

🔸️डॉ. रमन सिंह ने कहा,कि भारत में लोकतंत्र की जड़ें पंचायती परंपरा में रही हैं। पंचायतें सामूहिक निर्णय की जीवित इकाई के रूप में कार्य करती थीं। विवादों का समाधान चर्चा और सहमति से होता था। यही परंपरा आज भी लोकतंत्र की रीढ़ हैं।

🔸️उन्होंने 1946 में गठित संविधान सभा को लोकतंत्र का अनुपम उदाहरण बताते हुए कहा कि भारत की यह परंपरा दुनिया के लिए अनुकरणीय हैं।

🟠वीर विठ्ठल भाई पटेल की जयंती पर आयोजन

🔸️यह सम्मेलन भारत के प्रथम निर्वाचित भारतीय स्पीकर वीर विठ्ठल भाई पटेल के जन्म शताब्दी समारोह के तहत आयोजित किया जा रहा हैं।

🔸️दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह ने नई दिल्ली में किया।

🔸️सम्मेलन में देशभर के विधानसभा अध्यक्ष और पीठासीन अधिकारी शामिल हो रहे हैं, जहां भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को और मजबूत बनाने पर चर्चा की जा रही हैं।

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!