संदिली सिंह,रायपुर,25अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
नवा रायपुर स्थित महानदी मंत्रालय भवन में अभियोजन अधिकारियों के लिए नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन पर केंद्रित राज्य स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोक अभियोजन निदेशालय के महानिदेशक अरुण देव गौतम रहे। उन्होंने अधिकारियों को कानून के नए प्रावधानों को समझकर जनता को त्वरित व प्रभावी न्याय दिलाने का आह्वान किया।
🟠विशेषज्ञों का मार्गदर्शन
🔸️अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश रायपुर विनय कुमार प्रधान एवं शैलेश शर्मा ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के नए प्रावधानों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
🔸️अतिरिक्त सचिव विधि एवं विधायी चन्द्र कुमार कश्यप एवं प्रधान ने वीसी के माध्यम से साक्ष्य परीक्षण, प्रक्रिया संबंधी जटिलताओं तथा नवीन कानून के व्यावहारिक पहलुओं पर चर्चा की।
🔸️अतिरिक्त संचालक लोक अभियोजन के.एस. गावस्कर और कश्यप ने अपील और पुनरीक्षण प्रस्ताव तैयार करने की प्रक्रिया तथा प्रशासनिक पक्ष पर प्रकाश डाला।
🔸️हिदायतुल्ला लॉ यूनिवर्सिटी के सहायक प्राध्यापक प्रवेश राजपूत ने नए आपराधिक कानून के महत्वपूर्ण प्रावधान और उनके मैदानी क्रियान्वयन से जुड़ी जानकारियां दीं।
🟠अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी
🔸️प्रशिक्षण के दौरान शामिल अधिकारियों की जिज्ञासाओं और सवालों का समाधान भी किया गया।
🔸️इस कार्यक्रम में संयुक्त संचालक, उपनिदेशक, सहायक निदेशक एवं सहायक जिला अभियोजन अधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
🟠इन वरिष्ठ अधिकारियों की रही उपस्थिति
🔸️के.एस. गावस्कर – अतिरिक्त संचालक, लोक अभियोजन
🔸️मीना जगदल्ला – उपनिदेशक
🔸️पदमा साहू – उपनिदेशक
🔸️सोहन साहू – सहायक निदेशक
🔸️राकेश कुमार सिंह – सहायक निदेशक
🔸️सुश्री मंजू नेमा – सहायक निदेशक
🔸️कुंवर रत्नेश सिंह – सहायक निदेशक
🔸️शिवानी बोरकर – सहायक निदेशक
🔸️आशुतोष कुमार श्रीवास्तव – सहायक निदेशक
🔸️दिलीप कुमार सिंह – सहायक निदेशक
🔸️अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी












