संदिली सिंह,रायपुर,25अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
प्रदेश में यूरिया खाद की कमी से जूझ रहे,किसानों के समर्थन में पखांजूर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर भाजपा सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।पखांजूर के पुराना बाजार स्थित नेताजी चौक में पिछले 14 दिनों से कांग्रेस कार्यकर्ता किसानों के हित में अनिश्चितकालीन धरना दे रहे हैं। रविवार को उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया,कि परलकोट क्षेत्र के किसान यूरिया खाद की भारी कमी से परेशान हैं। सरकारी सहकारी सोसाइटियों में खाद उपलब्ध नहीं हैं, जबकि निजी दुकानों में यूरिया खुलेआम बिक रहा हैं। किसानों को बार-बार सोसाइटियों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा हैं।
इस कमी के चलते बुआई कार्य प्रभावित हो रहा हैं,और किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा हैं।
धरना स्थल से कांग्रेसियों ने रैली निकालकर नेताजी चौक तक मार्च किया। इस दौरान हाथों में तख्तियां लिए कार्यकर्ता “खाद तुरंत उपलब्ध कराओ”, “किसानों को चक्कर लगवाना बंद करो” जैसे नारे लगाते रहे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा,कि किसानों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
🟠कांग्रेस नेताओं के बयान
🔸️इंद्रजीत विश्वास – ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस पखांजूर
🔸️रूपसिंह पोटाई – पूर्व विधायक प्रत्याशी, कांग्रेस
🔸️नीलक्षी विश्वास – महिला ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस पखांजूर
इन नेताओं का कहना हैं,कि जब तक किसानों को समय पर यूरिया खाद उपलब्ध नहीं कराया जाएगा, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।












