संदिली सिंह,रायपुर,26अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,जापान प्रवास के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी जापान यात्रा और ओसाका वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ की भागीदारी को ऐतिहासिक और दूरदर्शी पहल बताया।
मुख्यमंत्री ने कहा,कि भारत और जापान के बीच मित्रता का रिश्ता वर्षों पुराना हैं,जो समय के साथ और भी गहराता गया हैं। “हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बहुत जल्द जापान आ रहे हैं। उनके दौरे से दोनों देशों के बीच तकनीकी, औद्योगिक और सांस्कृतिक सहयोग को नए आयाम मिलेंगे। इसका लाभ सीधे भारत और जापान की जनता को होगा और साझा विकास का मार्ग प्रशस्त होगा,” उन्होंने कहा।
ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 के संदर्भ में साय ने बताया,कि छत्तीसगढ़ को समर्पित सप्ताह की शुरुआत हो चुकी हैं। “यह आयोजन भारत की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर और छत्तीसगढ़ की औद्योगिक प्रगति को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने का बड़ा अवसर हैं। इससे निवेश और औद्योगिक सहयोग के नए अवसर पैदा होंगे और प्रदेश को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी,” उन्होंने कहा।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया,कि प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा और ओसाका एक्सपो में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी से न केवल प्रदेश, बल्कि पूरे देश को सकारात्मक और ऐतिहासिक परिणाम प्राप्त होंगे।












