Nexis News

विष्णु देव साय के सुशासन में ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान, ‘सुशासन एक्सप्रेस’ बनी मिसाल

संदिली सिंह,रायपुर,26अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News रायपुर जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के, निर्देशानुसार ग्रामीणों तक शासन की योजनाओं और सेवाओं को घर-घर पहुंचाने के लिए शुरू की गई ‘सुशासन एक्सप्रेस’ पहल जनहित में एक सफल मॉडल के रूप में उभर रही हैं। इसका शुभारंभ 29 मई को ग्राम भैंसा में आयोजित समाधान शिविर में स्वयं मुख्यमंत्री ने किया था। कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन में संचालित इस पहल के जरिए हजारों ग्रामीणों को 20 से अधिक सरकारी सेवाओं का लाभ गांव में ही मिल रहा हैं।

🟠ग्रामीणों को घर के पास मिल रही सुविधाएं

ग्राम पंचायत संकरी के उत्तम साहू को सुशासन रथ के माध्यम से घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस मिल गया। वहीं सांकरा के राजेश यादव का कहना हैं,कि उन्हें अब राशन कार्ड के लिए बार-बार पंचायत कार्यालय नहीं जाना पड़ा। ग्रामीणों का कहना हैं,कि इस पहल ने उन्हें समय और धन दोनों की बचत दिलाई हैं।

🟠67 हजार से अधिक आवेदनों का निपटारा

अब तक 75,864 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 67,788 का त्वरित निराकरण किया जा चुका हैं।

🔸️15,741 आवेदकों को आय प्रमाण पत्र

🔸️5,741 को जाति प्रमाण पत्र

🔸️4,273 को निवास प्रमाण पत्र

🔸️7,536 को आयुष्मान कार्ड

🔸️6,014 को राशन कार्ड

🔸️8,269 को ड्राइविंग लाइसेंस

🔸️1,306 को किसान क्रेडिट कार्ड

🔸️2,051 को नरेगा जॉब कार्ड

🔸️577 को जन्म प्रमाण पत्र, 50 को मृत्यु प्रमाण पत्र

🔸️4,093 श्रमिकों को श्रम कार्ड

🔸️5,070 को आधार कार्ड

🔸️883 को किसान किताब, 814 को पेंशन

🔸️1,346 को एचएसआरपी का लाभ

🔸️साथ ही महिला एवं बाल विकास, पुलिस, आवास और अन्य योजनाओं से भी लोग लाभान्वित हो रहे हैं।

🟠गांव में लग रहा ‘वन-स्टॉप कैंप’

सुशासन एक्सप्रेस गांव पहुंचने से तीन दिन पहले सूचना जारी की जाती हैं। मौके पर पटवारी, पंचायत सचिव, स्वास्थ्य टीम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आधार व आयुष्मान कार्ड टीम और अधिकारी मौजूद रहते हैं। इससे गांव में ही छोटा वन-स्टॉप समाधान शिविर बन जाता हैं।

🟠प्रथम चरण में सफलता, अब दूसरे चरण की शुरुआत

अभनपुर, आरंग, धरसींवा और तिल्दा ब्लॉकों की 300 से अधिक ग्राम पंचायतों और आरंग नगर पंचायत के 17 वार्डों में,प्रथम चरण में सफलता मिलने के बाद अब इसका दूसरा चरण भी शुरू हो चुका हैं। सुशासन एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों पर गांव-गांव पहुंचकर समस्याओं का तत्काल समाधान कर रही हैं।

🟠नाम मात्र खर्च में बड़ा बदलाव

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के अनुसार, जिला प्रशासन ने कंडम पड़ी चार एंबुलेंस की मरम्मत कर उन्हें मोबाइल सेवा वैन में बदल दिया। नाम मात्र खर्च में तैयार हुई यह पहल सुशासन की नई राह खोल रही हैं।

रायपुर जिले की ‘सुशासन एक्सप्रेस’ मॉडल शासन-प्रशासन की इच्छाशक्ति और नवाचार का उत्कृष्ट उदाहरण बन गई हैं, जो जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सफल हो रही हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!