संदिली सिंह,रायपुर,29अगस्त2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय कार्यालय, नई दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ के तहत एक भव्य और महत्वपूर्ण केंद्रीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
इस अवसर पर भाजपा छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी ने जानकारी दी,कि केंद्रीय कार्यालय दिल्ली में आयोजित इस कार्यशाला में उन्होंने प्रदेश की टोली के साथ सक्रिय भागीदारी की। बैठक में आगामी ‘सेवा पखवाड़ा अभियान’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025) की विस्तृत रूपरेखा और देशभर में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर गहन विमर्श किया गया।
🟠सेवा पखवाड़ा अभियान का उद्देश्य
पार्टी सूत्रों के अनुसार,यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन (17 सितंबर) से शुरू होकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती (2 अक्टूबर) तक चलेगा। इस दौरान पूरे देशभर में भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समाज कल्याण और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसमें स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर, वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान, गरीबों को भोजन वितरण, नारी शक्ति सशक्तिकरण और युवाओं के लिए विशेष गतिविधियों का आयोजन प्रमुख रूप से किया जाएगा।
🟠छत्तीसगढ़ से वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी
केंद्रीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ से कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए।
🔸️अखिलेश सोनी – प्रदेश महामंत्री
🔸️सतीश लाठिया – प्रदेश उपाध्यक्ष
🔸️अवधेश चंदेल – प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक
🔸️जयंती पटेल – प्रदेश मंत्री
🔸️हर्षिता पांडेय – भाजपा नेत्री
इसके अलावा विभिन्न राज्यों से आए गणमान्य नेता और पदाधिकारी भी कार्यशाला में शामिल हुए।
🟠राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन
मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए,भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कार्यकर्ताओं को सेवा पखवाड़ा अभियान के महत्व और उसके प्रभाव के बारे में बताया। उन्होंने कहा,कि भाजपा केवल राजनीति तक सीमित नहीं हैं,बल्कि सेवा और समाज उत्थान के कार्यों को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं। नड्डा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया, कि वे इस पखवाड़े को जनसेवा और समाज कल्याण की दिशा में ऐतिहासिक बनाएँ।
🟠भाजपा का संकल्प – सेवा ही संगठन
बैठक में यह भी तय किया गया,कि इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल बनाने के लिए,बूथ से लेकर जिला स्तर तक विशेष समितियाँ बनाई जाएँगी।प्रत्येक कार्यक्रम को अधिक से अधिक जनभागीदारी के साथ जोड़ने का संकल्प लिया गया।
छत्तीसगढ़ भाजपा के नेताओं ने भी आश्वासन दिया,कि प्रदेश में सेवा पखवाड़ा अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से गांधी जयंती तक प्रदेश के प्रत्येक कोने में भाजपा कार्यकर्ता सेवा कार्यों में जुटेंगे।












