Nexis News

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ऐतिहासिक जीएसटी सुधार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लागू किए गए, ऐतिहासिक जीएसटी सुधारों को लेकर देशभर में खुशी की लहर हैं। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस फैसले का स्वागत करते हुए,इसे भारत की कर प्रणाली में बड़ा बदलाव बताया। उन्होंने कहा,कि यह निर्णय न केवल कर प्रणाली को सरल बनाएगा बल्कि उद्योग-व्यापार को नई गति देगा और आम नागरिकों के जीवन में भी राहत लेकर आएगा।

मुख्यमंत्री साय ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट में लिखा, “आयकर में 12 लाख तक की छूट देने के बाद अब जीएसटी दरों में भारी कटौती से रोज़मर्रा की जरूरत की वस्तुएं, खेती-किसानी के उपकरण, खाद्य सामग्री, दवाइयां, शिक्षा सामग्री, मनोरंजन उत्पाद, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण सस्ते हो जाएंगे। कई आवश्यक वस्तुओं पर टैक्स दर शून्य कर दी गई है, जिससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा।”

🟠नवरात्रि पर्व से लागू होंगे नए प्रावधान

मुख्यमंत्री साय ने बताया,कि नवरात्रि पर्व से लागू होने वाले ये प्रावधान प्रधानमंत्री मोदी की Ease of Doing Business और Ease of Living की संकल्पना को साकार करेंगे। उनका मानना हैं,कि इन सुधारों से उद्योग-व्यापार के क्षेत्र में नई ऊर्जा का संचार होगा और भारत की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा,कि यह फैसला देश के छोटे व्यापारियों से लेकर बड़े उद्योगपतियों तक, सभी के लिए लाभकारी होगा। टैक्स दरों में कमी से जहां उत्पादन लागत घटेगी, वहीं वस्तुएं सस्ती होने से उपभोक्ताओं को भी सीधा फायदा मिलेगा। यह कदम न केवल आर्थिक विकास बल्कि सामाजिक समृद्धि की दिशा में भी मील का पत्थर साबित होगा।

🟠प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री को धन्यवाद

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा,कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से,वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा,कि यह ऐतिहासिक निर्णय भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था में मजबूत स्थिति दिलाने और आम आदमी के जीवन को सरल बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता हैं।

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!