संदिली सिंह,रायपुर,4सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मैनपाट ब्लॉक के कमलेश्वरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का नवीन भवन, जो महज तीन-चार साल पहले ही बना था, अब खुद ही परेशानी का कारण बन गया हैं। बारिश के दिनों में अस्पताल की छत से लगातार पानी टपकता हैं, जिससे मरीजों और अस्पताल के स्टाफ को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं।
मरीजों के वार्ड, ऑपरेशन थिएटर और दवाइयों के स्टोर तक में पानी रिसने से स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई हैं। कई बार तो अस्पताल स्टाफ को पानी भरने के बाद मरीजों को सुरक्षित जगह पर शिफ्ट करना पड़ता हैं।
🟠विधायक की घोषणा के बाद भी प्रशासन की चुप्पी
सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने चार महीने पहले इस समस्या को देखते हुए,डीएमएफ मद से 26 लाख रुपये की लागत से अस्पताल में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की घोषणा की थी। विधायक ने इस संबंध में सरगुजा कलेक्टर को पूरी जानकारी भी दी थी, लेकिन चार महीने बीत जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस पहल नजर नहीं आई हैं।
स्थानीय लोग और अस्पताल के कर्मचारी सवाल उठा रहे हैं, कि आखिर जनप्रतिनिधि की घोषणा के बावजूद जिम्मेदार विभाग कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा हैं।
🟠बिजली का खतरा और संभावित दुर्घटनाओं का डर
अस्पताल की छत और दीवारों से लगातार पानी टपकने की वजह से,बिजली व्यवस्था पर भी खतरा मंडरा रहा हैं। गीली दीवारों से करंट फैलने का डर हैं, जिससे किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं।अस्पताल परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने की भी घोषणा हुई थी, ताकि परिसर में गंदगी और कीचड़ की समस्या दूर हो सके। लेकिन इस कार्य पर भी अब तक कोई पहल नहीं हुई हैं।
🟠स्थानीय लोगों की नाराजगी
स्थानीय लोग कह रहे हैं,कि अस्पताल मरीजों की देखभाल के लिए हैं,लेकिन यहाँ मरीजों और स्टाफ को ही जान जोखिम में डालकर इलाज करना पड़ रहा हैं। लोग प्रशासन से जल्द से जल्द कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।












