Nexis News

कवर्धा में मुख्यमंत्री के पोस्टर पर गोबर फेंकने पर आदिवासी समाज में भारी आक्रोश

संदिली सिंह,रायपुर,5सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पोस्टर पर,कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी द्वारा गोबर फेंकने की घटना ने कवर्धा में सुर्ख़ियों का केन्द्र बना दिया हैं। इस मामले को लेकर सर्व आदिवासी समाज में भारी आक्रोश फैल गया हैं।

समाज के बड़े पैमाने पर लोग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और मुख्य गेट के सामने धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारी नेता तुकाराम चंद्रवंशी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। समाज का कहना हैं,कि मुख्यमंत्री का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, तुकाराम चंद्रवंशी ने यह कदम गौवंश के इलाज के लिए डॉक्टर का फोन नहीं उठाने से नाराज होकर उठाया। इसके बाद से ही पूरे आदिवासी समाज ने मुख्यमंत्री के समर्थन में खुलकर एकजुटता दिखाई हैं।इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं, और मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!