Nexis News

शिक्षक दिवस पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को किया सम्मानित

संदिली सिंह,रायपुर,5सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News शिक्षक दिवस के अवसर पर राजभवन के छत्तीसगढ़ मण्डपम् में,आज गरिमामय और भव्य राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वर्ष 2024 के 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। वहीं स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने वर्ष 2025 के लिए चयनित 64 शिक्षकों के नामों की आधिकारिक घोषणा की।समारोह में प्रदेशभर से आए शिक्षकों,जनप्रतिनिधियों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और विशेष बना दिया।

🟠राज्यपाल बोले – शिक्षक विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत

राज्यपाल रमेन डेका ने अपने संबोधन में,भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को नमन करते हुए कहा,कि शिक्षा मानव जीवन के सर्वांगीण विकास का सबसे सशक्त माध्यम हैं।

उन्होंने कहा –”एक शिक्षक अपने विद्यार्थियों के लिए रोल मॉडल होता हैं। वह न केवल ज्ञान देता हैं, बल्कि बच्चों के जीवन में मूल्य, नैतिकता और जीवन जीने की सही दिशा भी प्रदान करता हैं। बेहतर शिक्षक ही जिम्मेदार नागरिक तैयार करते हैं।”

डेका ने कहा,कि शिक्षा को सरल और रुचिकर बनाने के लिए शिक्षक नए-नए नवाचार अपना रहे हैं, जिससे बच्चों का सीखने का अनुभव बेहतर हो रहा हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को शिक्षा जगत का गेम चेंजर बताते हुए कहा,कि इसका उद्देश्य शिक्षा को व्यवहारिक, कौशल आधारित और मातृभाषा केंद्रित बनाना हैं।🟠मुख्यमंत्री ने कहा – शिक्षा के बिना जीवन अधूरा

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा,कि शिक्षक ही सच्चे राष्ट्र निर्माता हैं।उन्होंने कहा –

“शिक्षक दीपक की तरह हैं, जो स्वयं जलकर दूसरों को ज्ञान का प्रकाश देते हैं। छत्तीसगढ़ अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे कर रहा हैं,और शिक्षा के बिना जीवन अधूरा हैं। शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र हैं।”

मुख्यमंत्री ने बताया,कि पिछले वर्षों में छत्तीसगढ़ ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की हैं। आज राज्य में 20 से अधिक विश्वविद्यालय, 15 से ज्यादा मेडिकल कॉलेज और राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त आईआईटी, आईआईएम, एम्स, लॉ विश्वविद्यालय जैसे संस्थान मौजूद हैं। उन्होंने कहा,कि सरकार का संकल्प हैं,कि हर बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचे। इसी उद्देश्य से राज्य में हर 1 किलोमीटर पर प्राथमिक विद्यालय, 3–4 किलोमीटर पर माध्यमिक विद्यालय और प्रत्येक विकासखंड में महाविद्यालय स्थापित किए जा रहे हैं।🟠विशेष पुरस्कार से सम्मानित हुए चार शिक्षक

समारोह में प्रदेश के चार उत्कृष्ट शिक्षकों को विशेष स्मृति पुरस्कारों से सम्मानित किया गया –

🔸️सूरजपुर जिले के अजय कुमार चतुर्वेदी – डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी स्मृति पुरस्कार

🔸️कबीरधाम जिले के रमेश कुमार चंद्रवंशी – गजानन माधव मुक्तिबोध स्मृति पुरस्कार

🔸️सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले की सुनीता यादव – डॉ. मुकुटधर पाण्डेय स्मृति पुरस्कार

🔸️रायगढ़ जिले के भोजराम पटेल – डॉ. बलदेव प्रसाद मिश्र स्मृति पुरस्कार

इसके साथ ही प्रधान पाठक, व्याख्याता, सहायक शिक्षक सहित विभिन्न श्रेणियों के 64 उत्कृष्ट शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।

🟠समारोह में रही गरिमामय उपस्थिति 

🔸️राज्य की प्रथम महिला – रानी डेका काकोटी

🔸️विधायक – पुरन्दर मिश्रा

🔸️स्कूल शिक्षा मंत्री – गजेन्द्र यादव

🔸️स्कूल शिक्षा सचिव – सिद्धार्थ कोमल परदेशी

🔸️समग्र शिक्षा के प्रबंध संचालक – संजीव झा

🔸️संचालक लोक शिक्षण – ऋतुराज रघुवंशी

🔸️राज्यपाल के सचिव – डॉ. सी.आर. प्रसन्ना

🔸️विभिन्न जिलों से आए सम्मानित शिक्षकगण

🔸️शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!