Nexis News

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

संदिली सिंह,रायपुर,5सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News शिक्षक दिवस के विशेष अवसर पर आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,मुख्यमंत्री निवास परिसर से मिशन अंतरिक्ष और प्रोजेक्ट जय विज्ञान का औपचारिक शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के स्कूली छात्रों में विज्ञान और अंतरिक्ष अनुसंधान के प्रति जिज्ञासा और उत्साह पैदा करना हैं,ताकि वे भविष्य में विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें।

इस अवसर पर अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने, बच्चों के साथ अपने अंतरिक्ष यात्रा के अनुभव साझा किए और उन्हें जीवन में ऊँचे सपने देखने तथा कड़ी मेहनत से उन्हें पूरा करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान रायपुर जिला प्रशासन, इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन और विज्ञान भारती के बीच दो महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए,जिससे बच्चों को विज्ञान से जुड़े विषयों की गहराई से जानकारी मिलेगी और उन्हें नए अवसरों तक पहुँचने में मदद मिलेगी।मुख्यमंत्री साय ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफलता की सराहना करते हुए कहा,

“उनकी उपलब्धि पूरे देश के युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं। विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं तक सीमित नहीं हैं, यह सोचने, सवाल करने और समाधान खोजने की क्षमता देता हैं। यही वैज्ञानिक दृष्टिकोण किसी भी राष्ट्र की प्रगति की नींव हैं।”

उन्होंने कहा,कि प्रोजेक्ट जय विज्ञान के अंतर्गत कार्यशालाएँ, विज्ञान प्रदर्शनियाँ, विज्ञान आधारित प्रतियोगिताएँ और नवाचारी परियोजनाएँ आयोजित की जाएँगी। इससे छात्रों को नई तकनीकों को समझने, शोध में रुचि विकसित करने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान देने का अवसर मिलेगा।मुख्यमंत्री ने छात्रों से आह्वान किया,कि वे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला से प्रेरणा लें और अपने पसंदीदा क्षेत्र में उत्कृष्टता हासिल कर देश का नाम रोशन करें।अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा,कि देश ने जो अवसर उन्हें दिए हैं, उन्हें नई पीढ़ी तक पहुँचाना उनकी जिम्मेदारी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा,कि प्रदेश का नेतृत्व जब विज्ञान और शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों को प्राथमिकता देता हैं, तो इससे बच्चों में नई ऊँचाइयाँ छूने का हौसला पैदा होता हैं।🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति

🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय

🔸️ग्रुप कैप्टन – शुभांशु शुक्ला

🔸️शिक्षा मंत्री – गजेंद्र यादव

🔸️कलेक्टर रायपुर – गौरव कुमार सिंह

🔸️इग्नाइटिंग ड्रीम्स ऑफ यंग माइंड फाउंडेशन

🔸️विज्ञान भारती

🔸️राज्यभर से आए स्कूली छात्र-छात्राएँ और शिक्षकगण – कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!