संदिली सिंह,रायपुर,शंकरगढ़,5सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
शंकरगढ क्षेत्र के लोकप्रिय जनप्रतिनिधि एवं पूर्व संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैंकरा के जन्मदिन पर बधाइयों का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। इस अवसर पर शंकरगढ़ जनपद सभापति महिला एवं बाल विकास मंजू राजेश अग्रवाल तथा भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य राजेश अग्रवाल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
नेताओं ने पूर्व संसदीय सचिव पैंकरा के दीर्घायु, स्वस्थ जीवन और निरंतर जनसेवा की कामना करते हुए कहा,कि क्षेत्र के विकास और समाजसेवा में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा।
स्थानीय कार्यकर्ताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए कहा,कि सिद्धनाथ पैंकरा ने अपने राजनीतिक जीवन में सदैव आमजन के हितों को प्राथमिकता दी हैं। उनके नेतृत्व में शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के कई महत्वपूर्ण कार्य आगे बढ़े, जिससे शंकरगढ़ ही नहीं बल्कि समूचे क्षेत्र को नई दिशा मिली।
भाजपा नेताओं का यह सौहार्दपूर्ण gesture न केवल पार्टी के भीतर एकता और संगठनात्मक मजबूती को दर्शाता हैं,बल्कि जनता और जनप्रतिनिधियों के बीच गहरे संबंधों का भी प्रमाण हैं।
जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देने पहुँचे समर्थकों और क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया।












