Nexis News

किसान, महिलाओं और युवाओं की प्रगति ही राज्य का भविष्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

संदिली सिंह,रायपुर,5सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,रायगढ़ जिले के खरसिया में आयोजित कार्यक्रम में 66.84 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज और अन्य विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने 20 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा भी की, जिनमें बाईपास सड़क निर्माण, स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स और अन्य शहरी विकास परियोजनाएँ शामिल हैं।

🟠अटल की प्रतिमा का अनावरण और अटल परिसर का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण किया और अटल परिसर का लोकार्पण भी किया। उन्होंने कहा,कि अटल जी की स्मृतियों को सहेजना और उनके आदर्शों को आगे बढ़ाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता हैं।

🟠रजत जयंती वर्ष में 4000 पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र

मुख्यमंत्री साय ने बताया,कि 1460 पंचायतों में अटल डिजिटल सेवा केंद्र शुरू हो चुके हैं, जहाँ बैंकिंग और शासकीय सेवाएँ गाँव-गाँव तक पहुँच रही हैं। रजत जयंती वर्ष में 4000 पंचायतों में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

🟠किसानों, महिलाओं और भूमिहीन मजदूरों के लिए बड़ी घोषणाएँ

मुख्यमंत्री ने कहा,कि प्रदेश में 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने 1000 रुपये की सहायता दी जा रही हैं। किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही हैं,और तेंदूपत्ता संग्रहकों की दर 4000 से बढ़ाकर 5500 रुपये कर दी गई हैं। साथ ही 5.62 लाख भूमिहीन कृषि मज़दूरों को प्रति वर्ष 10,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही हैं।

🟠विकास कार्यों को नई गति : उप मुख्यमंत्री और वित्त मंत्री का संबोधन

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा,कि खरसिया में 64.94 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला रेलवे ओवरब्रिज शहर की बड़ी समस्या का समाधान करेगा। वहीं वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने बताया,कि दो वर्षों में किसानों को 3716 करोड़ रुपये बोनस के रूप में दिए गए हैं,और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख परिवारों को मंजूरी प्रदान की गई हैं।

🟠भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की दिशा में कदम

मुख्यमंत्री ने कहा,कि पीएससी घोटाले की सीबीआई जांच जारी हैं,और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन उनकी प्राथमिकता हैं। आने वाले समय में सभी विभागों में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाएगी।कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, नगरपालिका अध्यक्ष कमल गर्ग और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!