Nexis News

संघ के वरिष्ठ प्रचारक श्रद्धेय शांताराम जी का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया पुष्पचक्र अर्पित

संदिली सिंह,रायपुर,6सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रांत प्रचारक श्रद्धेय शांताराम जी के, निधन से प्रदेशभर में शोक की लहर हैं। शनिवार को राजधानी रायपुर स्थित जागृति मंडल, पंडरी में उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,उन्हें अंतिम नमन किया और पुष्पचक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि श्रद्धेय शांताराम जी का जीवन त्याग, सेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित रहा हैं। उनका निधन न केवल संघ परिवार, समाज और प्रदेश के लिए, बल्कि मेरे लिए भी एक व्यक्तिगत क्षति हैं। वे सदैव अभिभावक की तरह मार्गदर्शन और स्नेह प्रदान करते रहे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना की,कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और सभी शुभचिंतकों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी श्रद्धांजलि देते हुए कहा, कि शांताराम जी हमारे लिए पिता तुल्य थे।उन्होंने मदकूदीप को पुनर्जीवित कर राष्ट्र निर्माण में अभूतपूर्व योगदान दिया। उनकी सरलता, विनम्रता और जीवन मूल्यों ने उन्हें समाज का आदर्श बना दिया। उनके निधन से छत्तीसगढ़ ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया हैं।

श्रद्धांजलि सभा में कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा, गजेंद्र यादव, गुरु खुशवंत साहेब, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडे, विधायक अनुज शर्मा, मोतीलाल साहू, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, कृषि कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक और आमजन मौजूद रहे।श्रद्धेय शांताराम जी के निधन पर,पूरे प्रदेश में शोक की लहर है और सभी ने उन्हें श्रद्धा और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!