संदिली सिंह,रायपुर,6सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने,राजधानी रायपुर के पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज सभागार में आयोजित ‘एरोकॉन 2025’ छत्तीसगढ़–मध्यप्रदेश चैप्टर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा,कि छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता का स्वास्थ्य राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं,और प्रदेशवासियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में वित्तीय संसाधन कभी बाधा नहीं बनेंगे।
मुख्यमंत्री साय ने,मेडिकल कॉलेज रायपुर के छात्रों के लिए 65 करोड़ रुपये की लागत से नए छात्रावास के निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा,कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों के लिए आधुनिक तकनीक, बेहतर उपचार और शोध नई उम्मीदें लेकर आए हैं।
उन्होंने बताया,कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में प्रत्येक जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत,अनेक मरीजों को इलाज की सुविधा मिली हैं। एम्स रायपुर में रोबोटिक सर्जरी सिस्टम के शुभारंभ के साथ छत्तीसगढ़ के सरकारी अस्पताल नवीनतम तकनीक को तेजी से अपना रहे हैं।
मुख्यमंत्री साय ने कहा,कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) कैंसर की पहचान में क्रांतिकारी बदलाव ला रही हैं,और राज्य सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में AI तकनीक को बड़े पैमाने पर शामिल कर रही हैं। उन्होंने यह भी बताया,कि 5,000 बिस्तरों की क्षमता वाली मेडिसिटी नवा रायपुर में बनाई जा रही हैं, जबकि बस्तर, सरगुजा और धरमजयगढ़ में नए अस्पताल और मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा,कि एरोकॉन 2025 के सातवें आयोजन में कैंसर उपचार के विशेषज्ञों का एक मंच पर आना चिकित्सा जगत के लिए बड़ी उपलब्धि हैं। रायपुर का मेकाहारा अस्पताल मध्यभारत के मरीजों के लिए प्रमुख उपचार केंद्र हैं,और आने वाले वर्षों में इसे अत्याधुनिक तकनीकों से सुसज्जित किया जाएगा।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा,कि मेडिकल कॉलेज रायपुर राज्य का सबसे बड़ा कैंसर सेंटर हैं। यहाँ 700 नए बिस्तरों की वृद्धि, रोबोटिक सर्जरी, आईवीएफ सेंटर और फिजियोथेरेपी कॉलेज जैसी अत्याधुनिक सुविधाएँ जल्द उपलब्ध कराई जाएंगी।
🟠कार्यक्रम में प्रमुख उपस्थिति
🔸️मुख्यमंत्री – विष्णु देव साय
🔸️विधानसभा अध्यक्ष – डॉ. रमन सिंह
🔸️स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री – श्याम बिहारी जायसवाल
🔸️विधायक – पुरंदर मिश्रा
🔸️मेडिकल कॉलेज रायपुर के अधिष्ठाता – डॉ. विवेक चौधरी
🔸️आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति – प्रो. पी.के. पात्रा,विशेषज्ञ चिकित्सक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।












