संदिली सिंह,बलरामपुर/छत्तीसगढ़,7सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
बलरामपुर जिले के रामानुजगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महावीरगंज में करंट की चपेट में आने से,एक हाथी की मौत हो गई।यह हादसा 06 सितंबर 2025 की रात करीब 9:30 बजे का बताया जा रहा हैं।
ग्रामीणों के अनुसार हाथी गांव के आसपास भटकते हुए, अचानक करंट की चपेट में आ गया। जैसे ही,यह खबर गांव में फैली, मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही,वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी हैं। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया हैं,कि हाथी किस तरह से करंट की चपेट में आया, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार खुले बिजली तार या करंटयुक्त तार से हादसा होने की आशंका जताई जा रही हैं।
गौरतलब हैं,कि इस इलाके में हाथियों की आवाजाही लगातार बनी रहती हैं,और पहले भी फसलों के नुकसान और दुर्घटनाओं की घटनाएँ सामने आ चुकी हैं। इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश और वन्यजीव संरक्षण को लेकर गंभीर चिंता देखी जा रही हैं।












