संदिली सिंह,रायपुर,8सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के पुलिस लाइन स्थित,रायपुर की पहली महिला विधायक एवं समाजसेवी स्वर्गीय रजनी ताई उपासने के निवास पहुँचे और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने रजनी ताई के योगदान को याद किया और शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर सांत्वना दी।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, संतोष शर्मा, जगदीश उपासने सहित परिजन उपस्थित रहे।
🟠समाज के लिए अपूरणीय क्षति : मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा,कि रजनी ताई का निधन पूरे समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति हैं। आपातकाल के कठिन दौर में उन्होंने जिस साहस और धैर्य का परिचय दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा हैं।
उन्होंने अपने कार्यकाल में जनता के हितों और रायपुर के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। सादगी, ईमानदारी और समाज के प्रति समर्पण के कारण उन्हें विशेष पहचान मिली। वे महिलाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार सक्रिय रहीं।मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
🟠रायपुर की पहली महिला विधायक का गौरव
उल्लेखनीय हैं,कि रायपुर की पहली महिला विधायक और समाजसेवी रजनी ताई उपासने का हाल ही में 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
🔸️वर्ष 1977 में जनता पार्टी से चुनाव जीतकर उन्होंने इतिहास रचा।
🔸️उस दौर में जब राजनीति में महिलाओं की भागीदारी बेहद सीमित थी, तब जनता का विश्वास जीतना उनके साहस और संघर्ष का प्रतीक था।












