Nexis News

भाजपा सेवा पखवाड़ा को लेकर बलरामपुर में कार्यशाला संपन्न,17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे सेवा कार्यक्रम

संदिली सिंह,बलरामपुर/छत्तीसगढ़,8सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis Newsभारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय बलरामपुर में आयोजित सेवा पखवाड़ा कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यशाला की अध्यक्षता सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा सूरजपुर के पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में विधानसभा सामरी की विधायक उद्देश्वरी पैंकरा शामिल हुईं।कार्यशाला का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

🟠सेवा, समाधान और समर्पण का होगा संगम

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल ने,स्वागत उद्बोधन में कहा,कि सेवा पखवाड़ा सिर्फ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि सेवा, समाधान और समर्पण का संगम हैं। उन्होंने बताया,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गरीब, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं।

🟠17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होंगे विविध कार्यक्रम

कार्यक्रम प्रभारी बाबूलाल अग्रवाल ने जानकारी दी,कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से लेकर महात्मा गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा मनाया जाएगा। इसके तहत स्वच्छता अभियान, रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य शिविर, “एक पेड़ मां के नाम”, प्रबुद्धजन सम्मेलन, दिव्यांग सम्मेलन, पर्यावरण संरक्षण अभियान, आत्मनिर्भर भारत पर फोकस, संघ शताब्दी उत्सव समेत कई कार्यक्रम आयोजित होंगे।

🟠विधायक उद्देश्वरी पैंकरा का संबोधन

विधानसभा सामरी की विधायक उद्देश्वरी पैंकरा ने कहा,कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का यह एक अवसर हैं। सेवा पखवाड़ा सेवा, संकल्प और सुशासन का प्रतीक होगा।

🟠 कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति

कार्यशाला में वरिष्ठ भाजपा नेता रामकिशुन सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह, बलवंत सिंह, आनंद जायसवाल, तारावती सिंह, शशिकला भगत, कमलाराम, प्रवक्ता दीनानाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष हीरामुनि निकुंज, जिला पंचायत सदस्य रवि प्रताप, जिला मंत्री पूजा कश्यप, जिला कार्यालय मंत्री अजय गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि मुकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी जितेंद्र श्रीवास्तव, आईटी सेल प्रमुख शुभम सोनी समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री संजय सिंह एवं भानुप्रकाश दीक्षित ने किया जबकि आभार जिला उपाध्यक्ष बलवंत सिंह ने व्यक्त किया।

 

 

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!