Nexis News

छिचपानी के जंगल में सारंगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई,ढाई लाख की अवैध शराब और लाहन जब्त

संदिली सिंह,सारंगढ़/छत्तीसगढ़,9सितंबर2025/विशेष रिपोर्ट-Nexis News

सारंगढ़,जिले में अवैध शराब पर नकेल कसने के लिए सारंगढ़ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की हैं। आबकारी आयुक्त सह सचिव एवं जिले के प्रभारी सचिव आर. संगीता के निर्देश और कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला आबकारी अधिकारी संतराम वर्मा के मार्गदर्शन में, आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम छिचपानी के जंगल में दबिश दी।

इस कार्रवाई में टीम को 160 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब और लगभग 145 बोरियों में भरा करीब 4350 किलोग्राम महुआ लाहन मिला।अधिकारियों ने मौके पर ही, लाहन का नष्टीकरण किया। बरामद शराब और लाहन की कुल कीमत करीब 2 लाख 49 हजार 500 रुपए आँकी गई, जिसमें अवैध शराब का मूल्य 32,000 रुपए और लाहन का मूल्य 2 लाख 17 हजार 500 रुपए हैं।

कार्रवाई के दौरान आरोपी मौके पर मौजूद नहीं था।अज्ञात आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(1)(च) और 34(2) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी गई हैं।आरोपी की तलाश जारी हैं,और जल्द ही पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी।

इस पूरी कार्रवाई में,सहायक जिला आबकारी अधिकारी आनंद वर्मा, आबकारी उप निरीक्षक हाबिल खलखो और सुरक्षाकर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।अधिकारियों ने कहा,कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Comment

यह भी पढ़ें

error: Content is protected !!